NewsNLive Desk : बिहार विधानसभा चुनाव से पहले एनडीए में दरार पड़ गई है। लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) ने नीतीश कुमार के नेतृत्व में चुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया है। यह फैसला रविवार को दिल्ली में हुई पार्टी की संसदीय दल की बैठक में लिया गया।
लोजपा ने बिहार विधानसभा चुनाव अकेले लड़ने का फैसला किया है। दिल्ली में पार्टी अध्यक्ष चिराग पासवान के नेतृत्व में हुई संसदीय बोर्ड की बैठक में फैसला लिया गया कि लोजपा नीतीश कुमार का नेतृत्व मंजूर नहीं कर सकती। भाजपा के साथ कुछ सीटों पर लोजपा की फ्रेंडली फाइट होगी। पार्टी उन सभी सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी जहां जदयू के प्रत्याशी होंगे।
सूत्रों के अनुसार बैठक में लोजपा-भाजपा सरकार का प्रस्ताव पारित किया गया है। पार्टी भाजपा के साथ गठबंधन को तैयार है। इस प्रस्ताव से पार्टी ने यह दिखाने की कोशिश की है कि अगर चुनाव बाद जरूरत हुई तो लोजपा और भाजपा मिलकर बिहार में सरकार बना सकती हैं। भाजपा से नजदीकी बनाए रखने के लिए प्रस्ताव पारित किया गया कि लोजपा के सभी विधायक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मजबूत करेंगे। चिराग पासवान अब बिहार में एनडीए से अलग होकर 143 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की योजना बना रहे हैं।
Bharaat varta Desk देश में पांच हाईकोर्ट को नए चीफ जस्टिस मिले हैं. इनमें मध्य… Read More
Bharat varta Desk महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने गोवा, हरियाणा और लद्दाख के लिए… Read More
Bharat varta Desk IIPS सोनाली मिश्रा रेलवे सुरक्षा बल की महानिदेशक नियुक्त की गई हैं।… Read More
Bharat varta Desk राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि 75 साल… Read More
, Bharat varta Desk पटना के गर्दनीबाग स्थित गेट पब्लिक लाइब्रेरी एंड इंस्टिट्यूट में श्री… Read More
Bharat varta Desk रांची के होटल रेडिसन ब्लू में आज (10 जुलाई) पूर्वी क्षेत्रीय परिषद… Read More