
नई दिल्ली : लोजपा में जारी अंतर्कलह और बगावत के बीच अब पार्टी पर कब्जे के लिए दोनों खेमे के बीच कवायद तेज हो गई है। एक खेमा है राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का तो दूसरा खेमा है उनके चाचा सांसद पशुपति कुमार पारस का। पहले पार्टी के 5 सांसदों ने पारस को संसदीय दल का नेता चुन लिया। अब पारस खेमे के द्वारा बुलाये गए राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक में पूर्व सांसद सूरजभान सिंह को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया। अब सूरजभान की अध्यक्षता में पारस खेमे के द्वारा जल्द ही नया राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव होगा।
इस बीच चिराग पासवान ने भी ट्वीट कर यह संकेत दे दिया है कि अब वे चुप बैठने वाले नहीं हैं। उन्होंने कहा है कि पार्टी मां के समान होती है, पार्टी के साथ धोखा नहीं करनी चाहिए। उन्होंने अपने चाचा पशुपति कुमार पारस को पूर्व में भेजे गए एक पत्र को भी सार्वजनिक किया है। मिल रही जानकारी के अनुसार चिराग पासवान जल्द ही राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक बुलाएंगे और आगे का निर्णय लेंगे।
Bharat varta Desk पूर्व मुखमंत्री नीतीश कुमार के करीबी रहे बिहार सरकार के महाधिवक्ता (एडवोकेट… Read More
Bharat varta Desk टीएमसी में चल रही कलह के बीच अब एक लिस्ट सामने आई… Read More
Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट में न्यायाधीशों की कमी दूर करने की दिशा में… Read More
Bharat varta Desk केंद्र में मोदी सरकार के 12 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के… Read More
Bharat varta Desk जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव के लिए… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल फ्लॉरिस स्टे के एक रेस्टोरेंट में… Read More