पॉलिटिक्स

लोजपा पर हमलावर हुए भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा, कहा – न तो हमारी कोई ‘B’ टीम है और न ही ‘C’ और ‘D’ टीम

NewsNLive Desk : भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने आज दिल्ली स्थित भाजपा केंद्रीय कार्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि स्पष्ट रूप से भाजपा ये बताना चाहती है कि बिहार में भाजपा, जदयू, हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा और विकासशील इंसान पार्टी का ही गठबंधन है, यही मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं। हम स्पष्ट बता रहे हैं कि न तो हमारी कोई ‘B’ टीम है और न ही ‘C’ और ‘D’ टीम है।

संबित पात्रा ने कहा कि बिहार में लोकतंत्र, विकास और स्थितरता के लिए ये चुनाव लड़ा जा रहा है। जहां हम एक तरफ अपनी पार्टी की स्थिरता, बिहार की स्थिरता और लोकतंत्र के लिए चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं लोजपा अपने अस्तित्व के लिए चुनाव लड़ रही है। उन्होंने चिराग पासवान का बिना नाम लिए कहा कि अपने अस्तित्व को बचाने के लिए जिस प्रकार से लोजपा के नेताओं द्वारा आज सुबह से नाना प्रकार के इंटरव्यू भिन्न-भिन्न जगहों पर दिए जा रहे हैं, वह अपने आप में बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। हम इसकी निंदा करते हैं।

Dr Rishikesh

Editor - Bharat Varta (National Monthly Magazine & Web Media Network)

Recent Posts

बिहार के आईएएस अधिकारी बदले गए

Bharat varta desh बिहार सरकार ने कई वरिष्ठ आईएएस (IAS) अधिकारियों का तबादला कर दिया… Read More

5 days ago

नीट का री- एग्जाम 21 जून को

Bharat varta Desk मेडिकल कॉलेजों में दाखिले की तैयारी कर रहे लाखों स्टूडेंट के लिए… Read More

5 days ago

नेट का री- एग्जाम 21 जून को

Bharat varta Desk मेडिकल कॉलेजों में दाखिले की तैयारी कर रहे लाखों स्टूडेंट के लिए… Read More

5 days ago

वी.डी. सतीशन होंगे केरल के नए सीएम

Bharat varta desk केरल की राजनीति में पिछले 10 दिनों से चल रहा मुख्यमंत्री चेहरे… Read More

6 days ago

सीबीआई निदेशक का कार्यकाल 1साल के लिए बढ़ा

Bharat varta Desk केंद्र सरकार ने केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) के निदेशक प्रवीण सूद का… Read More

7 days ago

CBSE 12वीं का रिजल्ट जारी

Bharat varta Desk माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 12वीं कक्षा के नतीजे घोषित कर दिए… Read More

1 week ago