
Oplus_0
Bharat varta Desk
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला के ओएसडी (ऑफिसर ऑन स्पेशल ड्यूटी) राजीव दत्ता पर लगे मानव तस्करी जैसे गंभीर आरोपों की राजस्थान हाईकोर्ट ने गहन जांच के निर्देश दिए हैं। अदालत ने इस संवेदनशील मामले की विस्तृत कानूनी जांच कर आठ सप्ताह के भीतर रिपोर्ट पेश करने को कहा है।
मामले में कई एफआईआर और शिकायती पत्र दर्ज हैं, जिनमें अजमेर, पाली, कोटा और बूंदी जैसे जिलों में मानव तस्करी, शोषण और अनुसूचित जाति-जनजाति उत्पीड़न के आरोप शामिल हैं। अदालत ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि जब तक याचिकाकर्ता जांच में पूरी भागीदारी और सहयोग सुनिश्चित न करें, तब तक उनके खिलाफ कोई दंडात्मक कार्रवाई न की जाए — गिरफ्तारी तक नहीं।हाईकोर्ट के आदेश में कहा गया है कि डीजीपी राजस्थान, एडीजी (अपराध) दिनेश एम.एन. की निगरानी में इस मामले की निष्पक्ष, पारदर्शी और त्वरित जांच की जाए और उसकी प्रगति रिपोर्ट अदालत में सौंपी जाए।
Bharat varta Desk पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के तहत 142 सीटों… Read More
Bharat varta Desk बिहार सरकार ने कई बार विवादों में रहे राज्यपाल के प्रधान सचिव… Read More
Bharat varta Desk कार्मिक विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार विभिन्न मंत्रालयों, निदेशालयों,… Read More
Bharat varta Desk सम्राट चौधरी ने बिहार के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले… Read More
Bharat varta Desk बिहार के अगले सीएम सम्राट चौधरी होंगे. बीजेपी विधायक दल की बैठक… Read More
Bharat varta Desk बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर आज बड़ा दिन है.… Read More