
रांची संवाददाता : बिहार विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव शनिवार को रिम्स के पेइंग वार्ड में जाकर अपने पिता और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव से मिले. उनके स्वास्थ्य का हालचाल लिया. दोनों के बीच पार्टी के संगठनात्मक स्थिति और बिहार की स्थिति पर भी चर्चा हुई. बिहार विधानसभा चुनाव के कई अहम बातों पर भी दोनों के बीच जानकारियों का आदान प्रदान किया गया. तेजस्वी ने आगे की सियासी रणनीति और राजद को संगठनात्मक दृष्टि से मजबूत बनाने के साथ-साथ मजबूत विपक्ष की भूमिका निभाने के बारे में लालू प्रसाद से कई सुझाव लिए.
तेजस्वी ने अस्पताल के बाहर पत्रकारों से बातचीत में कहा कि लालू जी की किडनी मात्र 25 फ़ीसदी काम कर रही है. उन्होंने कहा कि पिताजी से मिले 5 महीने हो गए थे. परिवार में कहा गया कि घर का कोई जाकर उन्हें देखे. इसीलिए मैं मिलने आए हैं.
नीतीश पर जमकर हमला बोला
पत्रकारों से बातचीत में तेजस्वी ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने फिर दोहराया कि नीतीश कुमार थक चुके हैं. सरकार भी थकी हुई है. उन्होंने बढ़ते अपराध को लेकर बिहार सरकार को घेरा. तेजस्वी ने कहा कि बिहार में दिनदहाड़े अपराध हो रहे हैं. हत्या, लूट, रंगदारी की घटनाओं से पिछले एक महीने से बिहार त्रस्त है.
मंत्री भी मिले तेजस्वी से, रही सरगर्मी
तेजस्वी यादव से मिलने के लिए श्रम मंत्री सत्येंद्र भोक्ता और कृषि मंत्री बादल पत्रलेख भी पहुंचे. श्रम मंत्री ने कहा कि वे अपने नेता तेजस्वी यादव से मिलने आए हैं. तेजस्वी के रांची दौरे को लेकर राजद के नेताओं में सरगर्मी रही. बड़ी संख्या में नेता व कार्यकर्ता उनसे मिलने पहुंचे.
बताया गया कि दोनों मंत्री भी लालू से मिलने जाना चाहते थे मगर सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें रोक दिया था. उनको बताया गया कि सिर्फ तीन ही लोग लालू प्रसाद से मिल सकते हैं
Bharat varta Desk सिवान जिले में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा के बीच एक… Read More
Bharat varta Desk आईएएस संजीव खिरवार (IAS Sanjeev Khirwar) को दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) का… Read More
Bharat varta Desk नितिन नबीन को आज आधिकारिक रूप से पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुन… Read More
Bharat varta Desk कर्नाटक के डीजीपी और वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी रामचंद्र राव को सस्पेंड कर… Read More
Bharat varta Desk प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज पश्चिम बंगाल के मालदा रेलवे स्टेशन से… Read More
Bharat varta Desk भारतीय जनता पार्टी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए चुनाव की तारीख… Read More