
Bharat varta desk: कल देर रात भाजपा के पूर्व राज्यसभा सदस्य ने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव से मिलकर राजनीतिक सरगर्मी बढ़ा दी है। बताया जा रहा है कि उन्होंने रात के अंधेरे में लालू यादव से मुलाकात की है। पूर्व राज्यसभा सदस्य आर के सिन्हा जिस वक्त लालू से मिलने गए थे उस मौके पर राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवानंद तिवारी और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव भी मौजूद थे। बताया जा रहा है कि आर के सिन्हा से लालू प्रसाद की पुरानी दोस्ती रही है। सिन्हा भाजपा के संस्थापक सदस्यों में से एक है और आर एस एस के काफी नजदीक माने जाते हैं। वे राज्य के पुराने पत्रकारों में से हैं। यह भी बताया जा रहा है कि काफी दिनों से भाजपा ने उन्हें बिठा कर रखा है। वह पिछली बार लोकसभा का चुनाव लड़ना चाहते थे मगर पार्टी ने रविशंकर प्रसाद को उम्मीदवार बनाया। इसको लेकर भी वे काफी क्षुब्ध थे। पिछले दिनों उन्हें राज्यपाल बनाए जाने की भी चर्चा थी मगर मौका नहीं मिला। कुछ लोग यह भी कह रहे हैं कि पार्टी का बड़ा फंडर होने के बाद भी उन्हें उचित सम्मान नहीं मिला है। क्या पार्टी पर दबाव बनाने के लिए वे लालू से मिले हैं? पिछले दिनों उन्होंने लालू प्रसाद की तारीफ की थी।
उन्होंने लालू यादव और भक्त चरण दास के बीच बयानबाजी के मसले पर कहा था कि लालू यादव का आकलन कांग्रेस से बेहतर है। उन्होंने कहा था कि लालू को कम नहीं आंकना चाहिए। उन्होंने लालू को जमीनी नेता बताया था। उन्होंने बिहार कांग्रेस के प्रभारी भक्त चरण दास को लालू द्वारा भकचोन्हर बताए जाने पर कहा था कि इसे लेकर बहुत विवाद नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा था कि भकचोन्हर का मतलब कंफ्यूज्ड होता है। उन्होंने पिछले दिनों महंगाई के नियंत्रण की जरूरत पर भी बल दिया था।
Bharat varta Desk अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े कथित गड़बड़ी के मामले… Read More
Bharat varta Desk डॉ. महेश दीक्षित को भारत की प्रमुख खुफिया एजेंसी, खुफिया ब्यूरो (IB)… Read More
Bharat varta Desk भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर प्रदेश में अपनी नई टीम का… Read More
Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस विनोद कुमार सिन्हा भरत तिवारी एनकाउंटर… Read More
Bharat varta Desk बिहार में भरत भूषण तिवारी के एनकाउंटर मामले के विरोध में आज भोजपुर… Read More
Bharat varta Desk रेल मंत्रालय की कंपनी इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन के चेयरमैन… Read More