
Oplus_131072
Bharat varta Desk
लैंड फॉर जॉब मामले में पूर्व रेल मत्री लालू यादव पर शिकंजा कसता जा रहा है. आज प्रवर्तन निदेशालय ने उनको पूछताछ के लिए बुलाया. पटना स्थित ईडी जोनल कार्यालय में 11 बजे से पूछताछ शुरू हुई जो लगभग तीन बजे तक चली. मतलब लगभग चार घंटे तक पूछताछ हुई. इसके बाद लालू यादव ईडी दफ्तर से बाहर निकल गए. इसी मामले में मंगलवार को राबड़ी देवी और तेजप्रताप यादव से भी सवाल-जवाब हुए थे. हालांकि लालू से पहले भी पूछताछ हो चुकी है. वहीं, तेजस्वी यादव से ईडी की टीम ने पहले 20 जनवरी 2024 और फिर 30 जनवरी 2024 को भी पूछताछ की थी. इस मामले में परिवार के 5 सदस्य आरोपी हैं. मामला 2004-2009 के बीच का है, जब लालू यादव रेल मंत्री थे. आरोप है कि ग्रुप डी की बहाली के दौरान अभ्यर्थियों से नौकरी के बदले उन्होंने अपने परिवार और करीबियों के नाम पर जमीन ट्रांसफर करवाया था.
Bharat varta Desk बिहार की NDA सरकार ने रविवार को भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) और… Read More
Bharat varta desk शुभेंदु अधिकारी ने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली… Read More
Bharat varta Desk पश्चिम बंगाल के नए सीएम का सस्पेंस खत्म हो गया है. भारतीय… Read More
Bharat varta Desk 7 मई 2026 को बिहार के नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व… Read More
Bharat varta Desk 7 मई 2026 को बिहार में सम्राट चौधरी के नेतृत्व में कैबिनेट… Read More
Bharat varta Desk बिहार में सियासी हलचल के बीच कल यानी 7 मई को राजधानी… Read More