बड़ी खबर

लालू- तेजस्वी संग दिल्ली में कांग्रेस की बैठक, एमएलसी चुनाव के लिए बंटेगी सीटें


Bharat varta desk: राजद विधान परिषद चुनाव में कांग्रेस को भी कुछ सीटें दे सकता है। हालांकि तेजस्वी ने अभी तक कांग्रेस को सीट देने से इंकार कर रखा है लेकिन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव की हस्तक्षेप से आज शाम 4 बजे राजद की कांग्रेस के साथ बैठक होने वाली है। दिल्ली में होने वाली इस बैठक में लालू के बुलावे पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर मदन मोहन झा, राज्यसभा सदस्य अखिलेश प्रसाद सिंह समेत कुछ प्रमुख नेता बैठक में शामिल होंगे। इसमें नेता प्रतिपक्ष और लालू के बेटे तेजस्वी यादव भी रहेंगे। बताया जा रहा है कि लालू कांग्रेस के साथ मिलकर विधानसभा चुनाव लड़ना चाहते हैं। इसके लिए बैठक में कांग्रेस को कुछ सीटें देने पर बात बन सकती है। सबकी नजर दिल्ली की बैठक पर टिकी हुई है। काफी दिनों से तेजस्वी अभी बिहार नहीं आए हैं। विधान परिषद चुनाव के दावेदार उनकी राह ताक रहे हैं। कांग्रेस से सीटों के तालमेल का हल निकलने के बाद चुनाव तैयारी में तेजी आएगी।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

पीके शाही ने एडवोकेट जनरल पद से दिया इस्तीफा

Bharat varta Desk पूर्व मुखमंत्री नीतीश कुमार के करीबी रहे बिहार सरकार के महाधिवक्ता (एडवोकेट… Read More

4 hours ago

टीएमसी के 19 सांसद हुए बागी

Bharat varta Desk टीएमसी में चल रही कलह के बीच अब एक लिस्ट सामने आई… Read More

4 days ago

पटना हाईकोर्ट के 7 नए न्यायाधीश

Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट में न्यायाधीशों की कमी दूर करने की दिशा में… Read More

4 days ago

प्रधानमंत्री के 12 साल: देश भर में हुई पूजा-अर्चना

Bharat varta Desk केंद्र में मोदी सरकार के 12 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के… Read More

4 days ago

बिहार में जेडीयू ने तय किए एमएलसी उम्मीदवार

Bharat varta Desk जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव के लिए… Read More

1 week ago

दिल्ली के रेस्टोरेंट में आग, 20 लोगों की मौत

Bharat varta Desk दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल फ्लॉरिस स्टे के एक रेस्टोरेंट में… Read More

2 weeks ago