
Bharat varta desk: दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने राष्ट्रीय जनता दल के नेता और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव को इलाज के लिए विदेश जाने की अनुमति दे दी है। बहुचर्चित चारा घोटाले में जमानत पर जेल से बाहर लालू प्रसाद ने अदालत से 10 अक्टूबर से 25 अक्टूबर तक इलाज के लिए सिंगापुर जाने की अनुमति मांगी थी। सिंगापुर में उनकी बेटी रोहिणी आचार्या भी रहती हैं जो कि सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं।
उधर आईआरसीटीसी घोटाला मामले में बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव को 18 अक्तूबर को कोर्ट में पेश होने का निर्देश दिया गया है।
अदालत ने सीबीआई की याचिका पर जवाब दाखिल करने के लिए तेजस्वी को और समय दे दिया है। बता दें कि इस याचिका में सीबीआई ने उनकी जमानत रद्द करने की मांग की थी। सीबीआई ने याचिका में कहा है कि उनके बाहर आने से केस की जांच प्रभावित करने का खतरा है क्योंकि पिछले दिनों पटना में हुई छापेमारी के बाद तेजस्वी और उनके समर्थकों ने सीबीआई को धमकाया था।
Bharat varta Desk बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी अमित कुमार अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की… Read More
Bharat varta Desk अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े कथित गड़बड़ी के मामले… Read More
Bharat varta Desk डॉ. महेश दीक्षित को भारत की प्रमुख खुफिया एजेंसी, खुफिया ब्यूरो (IB)… Read More
Bharat varta Desk भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर प्रदेश में अपनी नई टीम का… Read More
Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस विनोद कुमार सिन्हा भरत तिवारी एनकाउंटर… Read More
Bharat varta Desk बिहार में भरत भूषण तिवारी के एनकाउंटर मामले के विरोध में आज भोजपुर… Read More