
पटना भारत वार्ता संवाददाता: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद के लाल तेज प्रताप यादव अपनी बोल के कारण अक्सर चर्चा में रहते हैं। रविवार को छात्र राजद की बैठक में भाषण देते हुए अचानक वे गर्म हो गए और कहने लगे -तेज प्रताप लालू यादव की पैदाइश है, चलाओ गोली कितना चलाते हो। हम किसी से डरने वाले नहीं हैं। आंदोलन करेंगे। सरकार और प्रशासन को चुनौती देते हुए उन्होंने राजद कार्यकर्ताओं से कहा कि अब सड़क पर उतरकर आंदोलन करना होगा। दरअसल जब वे छात्र राजद की बैठक कर रहे थे तो उस दौरान एक महिला अपने दो बच्चों के साथ आई और रो रो कर कहने लगी कि पुलिस ने एक मंत्री के कहने पर उसे मारपीट कर घर से भगा दिया है। जब वह शिकायत लिखाने गई तो डीएसपी ने उसके साथ दुर्व्यवहार किया। जब वह घर जाना चाहती है तो उसके साथ मारपीट किया जाता है।
थानेदार ने फोन काटा
इसके बाद तेज प्रताप ने संबंधित थाना के थानेदार को फोन लगाकर सारी बातें बताइए। उन्होंने महिला से भी थानेदार को बात कराई। इसी दौरान थानेदार ने बीच में ही फोन काट दिया। इस पर तेज प्रताप ने कहा कि क्या स्थिति बन गई है कि थानेदार फोन काट देते हैं। उसके बाद उन्होंने कहा कि अन्याय के खिलाफ आंदोलन करना होगा। हम सड़क पर उतरेंगे। उन्होंने सरकार की काफी आलोचना की और कहां कि हम किसी से डरते नहीं हैं।
Bharat varta Desk टीएमसी में चल रही कलह के बीच अब एक लिस्ट सामने आई… Read More
Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट में न्यायाधीशों की कमी दूर करने की दिशा में… Read More
Bharat varta Desk केंद्र में मोदी सरकार के 12 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के… Read More
Bharat varta Desk जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव के लिए… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल फ्लॉरिस स्टे के एक रेस्टोरेंट में… Read More
Bharat varta Desk सुश्री गीतिका पांडेय (IRAS अधिकारी) को पूर्व रेलवे (Eastern Railway), कोलकाता का… Read More