लालू के खिलाफ झारखंड हाई कोर्ट में याचिका जेल नियमों के उल्लंघन का आरोप


रांची : जेल में रहकर मोबाइल फोन का उपयोग करने संबंधी पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव पर लगे आरोप का मामला अब झारखंड हाईकोर्ट में पहुंच गया है. गुरुवार को झारखंड हाईकोर्ट में लोकहित याचिका दायर कर लालू पर जेल के नियमों के उल्लंघन का आरोप लगाया गया. अधिवक्ता राजीव कुमार की ओर से कोर्ट को यह जानकारी दी गई है कि पशुपालन घोटाला में सजा काट रहे लालू यादव जेल में होने के बाद भी बिहार के विधायकों से फोन पर बात कर रहे हैं. वे इन दिनों रिम्स के निदेशक के आवास में रखे गए हैं.


जेल आइजी ने जांच का दिया आदेश
इधर मामला तूल पकड़ते देख जेल आईजी ने लालू यादव द्वारा मोबाइल पर बात किए जाने के मामले की जांच का आदेश दे दिया है.
पीरपैंती विधायक से बात किया था
लालू ने पीरपैंती के भाजपा विधायक को फोन करके बिहार विधान सभा के अध्यक्ष पद के चुनाव में महागठबंधन को मदद करने को कहा था. इसके बदले मंत्री बनाने की बात कही थी. यह ऑडियो वायरल हो रहा है.

सुशील कुमार मोदी ने लालू से बात की
भाजपा विधायक ने कहा कि जब वे पार्टी के नेता सुशील कुमार मोदी के यहां बैठे थे उसी समय लालू का फोन आया था. इसके बाद उस फोन पर सुशील कुमार मोदी ने फोन किया तो लालू ने उठाया. सुशील मोदी ने लालू प्रसाद यादव से इस रवैए पर आपत्ति जताई और कहा कि वे विधायकों को फोन नहीं करें. सुशील मोदी ने वह मोबाइल नंबर जारी किया है जिसे उन्होंने लालू यादव से बात की है.

इस घटनाक्रम के बाद गायब है सेवक इरफान

छानबीन में वह मोबाइल नंबर लालू प्रसाद यादव के सेवक इरफान की बताई जा रही है. इस घटना के बाद मोबाइल आउट ऑफ रीच बता रहा है और सेवक अपने घर से गायब है. वह राची का ही रहने वाला है.

27 नवंबर को जमानत पर सुनवाई

इस बीच पशुपालन घोटाला के मामले में लालू प्रसाद की जमानत पर 27 नवंबर को सुनवाई होने वाली है. पिछले डेट पर सीबीआई ने समय मांग लिया था. इस बार अपना जवाब कोर्ट में समर्पित कर दिया है.

डॉ सुरेंद्र

Recent Posts

Ex Deputy CM और DMK नेता उदयनिधि स्टालिन गिरफ्तार

Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More

1 month ago

प्रहलाद जोशी देश के नए शिक्षा मंत्री

Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More

2 months ago

सीजेपी ने छात्र आंदोलन खत्म करने का किया ऐलान

Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा

Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More

2 months ago

NTA के 47 कर्मचारी बर्खास्त

Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More

2 months ago

केंद्र सरकार ने उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी को हटाया, एनटीए प्रमुख प्रदीप जोशी कब हटेंगे?

Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More

2 months ago