
पटना: बिहार की राजनीति में आपत्तिजनक शब्दों के साथ ट्विटर वार चल रहा है। पहले राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद की बेटी रोहिणी आचार्य ने भाजपा नेता सुशील मोदी के ट्वीट पर पलटवार करते हुए आपत्तिजनक शब्दों की झड़ी लगा दी। रोहिणी ने शब्दों में ही सुशील मोदी को आ कर थुरने की धमकी तक दे डाली। अब राजनीतिक घरानों के बेटी-बहु आमने सामने आ गए। मामला थुरा थुरी से आगे बढ़ गया। पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी की बहू दीपा संतोष मांझी ने लालू यादव की बेटी पर उन्हीं की तरह ठेंठ शब्दों में पलटवार किया। इस बीच एक बड़ी खबर यह है कि सुशील कुमार मोदी के शिकायत पर रोहिणी के ट्विटर अकाउंट को ट्विटर ने लॉक कर दिया है।
लालू की बेटी रोहिणी के ट्विटर अकाउंट को ट्विटर ने लॉक कर दिया है। भाजपा नेता और राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी ने बताया कि उन्होंने रोहिणी के खिलाफ ट्विटर को शिकायत की थी। ट्विटर ने उन्हें मेल कर लॉक करने की जानकारी दी। रोहिणी ने भी इस बात की पुष्टि की है।
Bharat varta Desk ओम बिरला को स्पीकर पद से हटाने का प्रस्ताव बुधवार को लोकसभा… Read More
Bharat varta Desk अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप के… Read More
Bharat varta Desk आज बिहार की राजधानी पटना में नए सियासी युग की शुरुआत हो… Read More
Bharat varta Desk नेपाल में गुरुवार को हुए राष्ट्रीय चुनाव के बाद वोटों की गिनती… Read More
Bharat varta Desk बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर जेडीयू की बैठक संपन्न… Read More
Bharat varta Desk संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2025 का… Read More