
भारत वार्ता सेंट्रल डेस्क: यूट्यूब और फेसबुक पर लाखों फॉलोवर वाले एक्टर राहुल वोहरा कोरोनावायरस से जंग हार गए. रविवार की सुबह उनका निधन हो गया. इसके पहले शनिवार को उन्होंने फेसबुक पर एक मैसेज करके लोगों से ऑक्सीजन वाले बेड दिलाने के लिए मदद की अपील की थी. लेकिन इस मुश्किल वक्त में किसी ने उनका साथ नहीं दिया. यह घटना एक बड़ा संदेश है कि लोग सोशल मीडिया पर अपना फॉलोअर्स की संख्या गिनाने में गर्व महसूस करते हैं लेकिन उन्हें हकीकत तब पता चलता है जब कोई जरूरत पड़ती है और उनके फॉलोअर्स व प्रशंसक मिथ्या साबित होते हैं.
मरने के 30 घंटा पहले पोस्ट किया था….
मरने की 23 घंटे पहले ही राहुल ने फेसबुक पर एक पोस्ट डाली थी जिसमे उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और दिल्ली के उपमुख्यमंत्री सिसोदिया को टैग करते हुए लिखा था, “मुझे भी अच्छा ट्रीटमेंट मिल जाता तो मैं भी बच जाता, तुम्हारा राहुल वोहरा. जल्दी जन्म लूंगा और अच्छा काम करूंगा, अब हिम्मत हार चुका हूं.”
राहुल पिछले 1 सप्ताह से ऑक्सीजन बेड के लिए वह लगा रहे थे. उन्होंने लिखा था, “मैं कोविड पॉजिटिव हूं,एडमिट हूं. लगभग 4 दिनों से कोई रिकवरी नहीं हुई है. क्या कोई ऐसा अस्पताल है जहां ऑक्सीजन बेड मिल जाए?
उन्होंने आगे लिखा था कि मेरा ऑक्सीजन लेवल लगातार गिरता जा रहा है. मैं बहुत मजबूर हूं कर यह पोस्ट कर रहा हूं क्योंकि घरवाले कुछ संभाल नहीं पा रहे.”
Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More
Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More
Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More
Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More
Bharat varta Desk राजधानी दिल्ली के जंतर मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर मंगलवार… Read More