पॉलिटिक्स

‘लव-कुश समीकरण’ मिलन के अवसर पर नहीं दिखे जदयू के रामचन्द्र

पटना: पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री उपेंद्र कुशवाहा आज जदयू में शामिल हो गए। इसी के साथ उनकी पार्टी रालोसपा का भी जदयू में विलय हो गया। उपेंद्र कुशवाहा जब जदयू कार्यालय पहुंचे तो स्वागत पार्टी दफ्तर के मुख्य गेट पर सांसद ललन सिंह और भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी ने गुलदस्ता देकर किया। जदयू कार्यालय में नीतीश कुमार कर्पूरी हॉल में पहले से बैठे थे जहां कुशवाहा ठीक बगल में बैठे। जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा भी उपस्थित थे। लेकिन इस अवसर पर जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह नहीं दिखे। राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा जोरों पर है कि आखिर ‘लव-कुश समीकरण’ मिलन के अवसर पर जदयू के रामचन्द्र क्यों नहीं उपस्थित रहे। जदयू के सूूत्र बता रहे हैैं कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अभी दिल्ली में हैं।

उपेंद्र कुशवाहा जदयू के राष्ट्रीय संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष बनाए गए। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंच से ऐलान किया।

देश का पीएम कैसा हो नीतीश कुमार जैसा हो

देश का पीएम कैसा हो नीतीश कुमार जैसा हो। कुशवाहा समर्थकों ने विलय समारोह में यह नारा लगा उत्साह का प्रदर्शन किया। उपेंद्र कुशवाहा ने कहा जदयू को नंबर 1 पार्टी बनाएंगे, बिना शर्त पार्टी में आए, नीतीश जी जो जवाबदेही देंगे या जो भी उनके लिए निर्णय लेंगे या नहीं लेंगे सब मंजूर है।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

टीएमसी के 19 सांसद हुए बागी

Bharat varta Desk टीएमसी में चल रही कलह के बीच अब एक लिस्ट सामने आई… Read More

3 days ago

पटना हाईकोर्ट के 7 नए न्यायाधीश

Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट में न्यायाधीशों की कमी दूर करने की दिशा में… Read More

3 days ago

प्रधानमंत्री के 12 साल: देश भर में हुई पूजा-अर्चना

Bharat varta Desk केंद्र में मोदी सरकार के 12 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के… Read More

4 days ago

बिहार में जेडीयू ने तय किए एमएलसी उम्मीदवार

Bharat varta Desk जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव के लिए… Read More

1 week ago

दिल्ली के रेस्टोरेंट में आग, 20 लोगों की मौत

Bharat varta Desk दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल फ्लॉरिस स्टे के एक रेस्टोरेंट में… Read More

2 weeks ago

गीतिका पांडेय पूर्व रेलवे की जीएम नियुक्त

Bharat varta Desk सुश्री गीतिका पांडेय (IRAS अधिकारी) को पूर्व रेलवे (Eastern Railway), कोलकाता का… Read More

2 weeks ago