पॉलिटिक्स

ललन सिंह पर आरसीपी सिंह का पलटवार, कहा-जदयू में नेता नीतीश कुमार, और कोई दाएं बाएं नहीं करे


Bharat varta desk:
केन्द्रीय इस्पात मंत्री व जदयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष रामचन्द्र प्रसाद सिंह ने अपनी लंबी चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह पर पलटवार किया है। कुछ दिन पहले ललन सिंह ने उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में भाजपा से गठबंधन नहीं होने पर आरसीपी सिंह को जिम्मेदार ठहराते हुए निशाना साधा था। आज न्यूज़ चैनल से बात करते हुए आरसीपी सिंह ने सब का जवाब दिया। अलग से जनता दल यू के उत्तर प्रदेश में चुनाव लड़ने के सवाल पर उन्होंने कहा कि कुछ लोग मनोरंजन करते हैं उन्हें करने दीजिए। बिहार की जनता ने 2020 में 2025 तक उन्हें काम करने के लिए अवसर दिया है। साथ ही एनडीए ने बिहार के लिए काम करने का संकल्प लिया है।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए को काम करने के लिए बैठाया गया है तो वो काम करेंगे। बीच में किसी को दाएं-बाएं करने की क्या जरूरत है? सिंह ने कहा कि जो हमारे शुभचिंतक हैं, जो सपोर्टर हैं उनको क्या लगेगा? जिन्हें भजन, कीर्तन और कव्वाली करना है वो करते रहें। उन्हें जो काम दिया जाता है वो उसे बहुत ही ईमानदारी से करते हैं। आरसीपी सिंह ने कहा कि जनता दल यू में नीतीश कुमार ही नेता है।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

पीके शाही ने एडवोकेट जनरल पद से दिया इस्तीफा

Bharat varta Desk पूर्व मुखमंत्री नीतीश कुमार के करीबी रहे बिहार सरकार के महाधिवक्ता (एडवोकेट… Read More

9 hours ago

टीएमसी के 19 सांसद हुए बागी

Bharat varta Desk टीएमसी में चल रही कलह के बीच अब एक लिस्ट सामने आई… Read More

4 days ago

पटना हाईकोर्ट के 7 नए न्यायाधीश

Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट में न्यायाधीशों की कमी दूर करने की दिशा में… Read More

4 days ago

प्रधानमंत्री के 12 साल: देश भर में हुई पूजा-अर्चना

Bharat varta Desk केंद्र में मोदी सरकार के 12 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के… Read More

4 days ago

बिहार में जेडीयू ने तय किए एमएलसी उम्मीदवार

Bharat varta Desk जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव के लिए… Read More

1 week ago

दिल्ली के रेस्टोरेंट में आग, 20 लोगों की मौत

Bharat varta Desk दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल फ्लॉरिस स्टे के एक रेस्टोरेंट में… Read More

2 weeks ago