पटना, भारत वार्ता संवाददाता : जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद शुक्रवार को पहली बार पटना आ रहे ललन सिंह की जोरदार आगवानी की जाएगी। ललन सिंह के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने से उत्साहित पार्टी नेताओं-कार्यकर्ताओं ने एयरपोर्ट से लेकर जदयू कार्यालय तक स्वागत की पूरी तैयारी की है। पूरे शहर को बैनर-पोस्टर से पाट दिया है। जगह-जगह तोरण द्वार बनाये गए हजन। एयरपोर्ट से जदयू कार्यालय के रास्ते में ललन सिंह के स्वागत में पोस्टरों की बाढ़ सी आ गई है। पार्टी के छोटे-बड़े नेताओं ने भी अपने ओर से पोस्टर लगाए हैं। ललन सिंह की राजनीतिक हैसियत का अंदाजा इस बात से भी लगाया जा सकता है कि अशोक चौधरी और संजय झा जैसे मंत्रियों के द्वारा भी स्वागत में जगह-जगह बैनर व होर्डिंग लगाए गए हैं। पार्टी के अधिकतर विधायकों व विधान पार्षदों के भी पोस्टर सड़क पर दिख रहे हैं।
Bharat varta Desk दिल्ली विधानसभा चुनाव में बुधवार को मतदान की प्रक्रिया पूरी हो गई… Read More
Bharat varta Desk मझारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बंगाल ग्लोबल बिजनेस समिट 2025 के… Read More
Bharat Varta Desk प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाकुंभ मेले के अवसर पर संगम में आस्था… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए राजधानी की सभी 70 विधानसभा सीटों पर… Read More
Bharat varta Desk झारखंड में गैर असैनिक सेवा संवर्ग के 6 अफसरों को आईएएस के… Read More
Bharat varta Desk झारखंड सरकार ने भारतीय पुलिस सेवा के तेजतर्रार और प्रभावशाली अधिकारी अनुराग… Read More