Categories: Uncategorised

लखनऊ : सीआरपीएफ ने मनाया विश्व पर्यावरण दिवस

लखनऊ, भारत वार्ता संवाददाता : भारत सरकार के आदेशों के अनुपालना में सीआरपीएफ मुख्यालय नई दिल्ली द्वारा जारी निर्देशों का पालन करते हुए लखनऊ के गोमती नगर स्थित मध्य सेक्टर, सीआरपीएफ कार्यालय के प्रांगण में 05 जून को सतपाल रावत, पुलिस महानिरीक्षक की अध्यक्षता में विश्व पर्यावरण दिवस पर शपथ ग्रहण का आयोजन किया गया। इस समारोह में एच.के. कनौजिया, पुलिस उप महानिरीक्षक, सुनील कुमार, पुलिस उप महानिरीक्षक तथा अन्य राजपत्रित अधिकारियों, अधीनस्थ अधिकारियों एवं अन्य रैंक के जवानों ने भाग लिया।

विश्व पर्यावरण दिवस परेड में उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कार्मिकों और जवानों ने विश्व पर्यावरण दिवस शपथ ग्रहण किया। इसके उपरान्त सतपाल रावत, पुलिस महानिरीक्षक ने बताया कि विश्व भर में बढ़ते पर्यावरण संकट को देखते हुए संयुक्त राष्ट्र संघ ने पर्यावरण के प्रति वैश्विक स्तर पर राजनीतिक और सामाजिक जागृति लाने हेतु विश्व पर्यावरण दिवस मनाने की नींव रखी थी। इस प्रकार प्रत्येक वर्श 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाए जाने की शुरुआत हुई। उन्होंने आगे बताया कि धरती पर लगातार बेकाबू होते जा रहे प्रदूषण और ग्लोबल वार्मिंग हमारी जिंदगी को गंभीर रूप से प्रभावित कर रहा है इसलिए पर्यावरण दिवस मनाने का मकसद प्रकृति और मानव जाति के बीच तालमेल को संतुलित बनाकर रखना है तथा हम सभी की यह महती जिम्मेदारी है कि पर्यावरण की रक्षा हेतु हम सदैव सजग एवं जागरूक रहें। श्री रावत ने यह भी अवगत कराया कि सजगता एवं जागरूकता को बनाए रखने के उद्देश्य से गृह मंत्रालय के निर्देश पर महानिदेशालय सीआरपीएफ ने पर्यावरण रक्षा हेतु जीवनशैली में बदलाव के संबंध में मिशन लाईफ कार्यक्रम के अन्तर्गत विभिन्न आयोजनों हेतु हम सभी को आदेशित किया था। इसके साथ ही मिशन लाईफ के बारे में अधिकतम जागरूकता पैदा करने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफार्मो तथा वीडियों कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से भी प्रचार-प्रसार किया गया। उन्होंने आगे आह्वान किया कि किसी भी मुहिम को कोई भी अकेले नहीं पूरा कर सकता है, अतः सभी को मिलकर इस जिम्मेदारी को पूरा करना होगा। पर्यावरण की सुरक्षा, स्वयं की सुरक्षा जैसा समझकर करना चाहिए। हमें खुद के साथ दूसरों को भी सजग करना चाहिए और कम से कम अपने आस-पास हरियाली बनाए रखने या बढ़ाने में तो मदद करना चाहिए। यदि हम पर्यावरण को बचाएंगे तो फिर यही पर्यावरण हमारे जीवन को जीने योग्य बनाएगा और हम सभी अपने जीवन को खुशहाल रख पाएंगे।
विश्व पर्यावरण दिवस के प्रति आम जनता में जागरूकता पैदा करने के उद्देश्य से सतपाल रावत, पुलिस महानिरीक्षक, मध्य सेक्टर, केरिपुबल लखनऊ ने हरी झण्डी दिखा कर साईकिल रैली को रवाना किया। साईकिल रैली प्रातः 0600 बजे लखनऊ के गोमती नगर स्थित मध्य सेक्टर, सीआरपीएफ कार्यालय के प्रांगण से समतामूलक चौराहा तक गई एवं वहां से वापस मध्य सेक्टर मुख्चयालय आई। इस रैली में सुनील कुमार, पुलिस उप महानिरीक्षक, मध्य सेक्टर एवं अन्य अधिकारियों सहित लगभग 100 जवानों ने हिस्सा लिया। साईकिल रैली मे अधिकारियों एवं जवानों की साईकिल पर पर्यावरण को स्वच्छ रखने हेतु विभिन्न प्रकार के स्लोगन सजाए गए थे ताकि पर्यावरण को स्वच्छ रखने के सन्दर्भ में स्थानीय जनता को शिक्षित किया जा सके।

Dr Rishikesh

Editor - Bharat Varta (National Monthly Magazine & Web Media Network)

Share
Published by
Dr Rishikesh

Recent Posts

Ex Deputy CM और DMK नेता उदयनिधि स्टालिन गिरफ्तार

Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More

2 months ago

प्रहलाद जोशी देश के नए शिक्षा मंत्री

Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More

2 months ago

सीजेपी ने छात्र आंदोलन खत्म करने का किया ऐलान

Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा

Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More

2 months ago

NTA के 47 कर्मचारी बर्खास्त

Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More

2 months ago

केंद्र सरकार ने उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी को हटाया, एनटीए प्रमुख प्रदीप जोशी कब हटेंगे?

Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More

2 months ago