
News N Live Desk: लक्षद्वीप के उपराज्यपाल (प्रशासक) दिनेश्वर शर्मा का निधन हो गया। वे पिछले कुछ दिनों से चेन्नई के अस्पताल में भर्ती थे। वे आईबी के डायरेक्टर भी रह चुके थे। उन्हें कश्मीर मसले पर केंद्र की तरफ से वार्ताकार भी नियुक्त किया गया था। वे बिहार के गया जिले के पाली गांव के निवासी थे। उनकी पहचान एक प्रभावशाली प्रशासक की थी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर लक्षद्वीप के प्रशासक दिनेश्वर शर्मा की मौत पर शोक व्यक्त किया। प्रधानमंत्री ने लिखा है कि “लक्षद्वीप के प्रशासक श्री दिनेश्वर शर्मा जी ने भारत के पुलिसिंग और सुरक्षा तंत्र में लंबे समय तक योगदान दिया। उन्होंने अपने पुलिसिंग करियर के दौरान कई संवेदनशील काउंटर आतंक और नक्सल ऑपरेशन को संभाला। उनके निधन से दुखी हूं। उनके परिवार के प्रति संवेदना। ॐ शांति।”
दिनेश्वर शर्मा के निधन पर उनके समधी व बिहार के पूर्व डीजीपी अभ्यानन्द ने भी शोक जताया है।
Bharat varta Desk कार्मिक विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार विभिन्न मंत्रालयों, निदेशालयों,… Read More
Bharat varta Desk सम्राट चौधरी ने बिहार के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले… Read More
Bharat varta Desk बिहार के अगले सीएम सम्राट चौधरी होंगे. बीजेपी विधायक दल की बैठक… Read More
Bharat varta Desk बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर आज बड़ा दिन है.… Read More
Bharat varta Desk विश्व हिन्दी परिषद की ऑस्ट्रेलिया चैप्टर की अध्यक्ष मधु खन्ना के नेतृत्व… Read More
Bharat varta Desk बिहार को इस हफ्ते नया सीएम मिल जाएगा. नीतीश कुमार के इस्तीफे… Read More