
Bharat varta desk:अंतराष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर भागलपुर की रोहिणी रामा समेत देश भर की 121 महिलाओं को विशिष्ट रचनात्मक योगदानों के लिए नारी गौरव सम्मान से नवाजा गया है। शांति फाउंडेशन,गोंडा, उत्तर प्रदेश की ओर से नारी विषयक संगोष्ठी और सम्मान समारोह का ऑनलाइन आयोजन किया गया था। समाजसेवा, साहित्य ,कला आदि के क्षेत्रों में विशिष्ट कार्य करने वाली 121 महिलाओं का चयन कर उन्हें सम्मानित किया गया। इस मौके पर आयोजित संगोष्ठी में महिलाओं के अधिकारों की वकालत की गई। देशभर में नारी उत्पीड़न की बढ़ती घटनाओं पर चिंता जताते हुए कहा गया कि वास्तविक सुरक्षा मिलना अभी भी दूर की कौड़ी है। केंद्र और राज्य सरकारों से महिलाओं के विकास की योजनाओं को सही ढंग से जमीन पर उतारने की मांग की गई।
मंजूषा कला की मशहूर कलाकार हैं रोहिणी, कोविड काल से दे रही निःशुल्क प्रशिक्षण
इस अवसर पर सम्मानित भागलपुर की रोहिणी रमा अंग की मंजूषा कला के प्रचार प्रसार के लिए जानी जाती हैं। वे मंजूषा कला की पारंगत का कलाकार हैं। उन्होंने को कोविड-19 काल से ही तूलिका आर्ट क्लास में सरकारी विद्यालय के बच्चों को निःशुल्क मंजूषा कला प्रशिक्षण दे रही है।साथ ही तूलिका आर्ट क्लास पिछले तीन सालों में 25 से ज्यादा ऑनलाइन निःशुल्क प्रतियोगिताओं का आयोजन कर बच्चों को पुरस्कृत भी करती रही है। रोहिणी ने मंजूषा कला को जन सरोकार से जोड़ने में सराहनीय काम किया है। ज्ञात हो कि मंजूषा कला अंग की पुरातन कला है जो बिहुला विषहरी की पौराणिक कहानी से जुड़ी है।
Bharat varta Desk कार्मिक विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार विभिन्न मंत्रालयों, निदेशालयों,… Read More
Bharat varta Desk सम्राट चौधरी ने बिहार के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले… Read More
Bharat varta Desk बिहार के अगले सीएम सम्राट चौधरी होंगे. बीजेपी विधायक दल की बैठक… Read More
Bharat varta Desk बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर आज बड़ा दिन है.… Read More
Bharat varta Desk विश्व हिन्दी परिषद की ऑस्ट्रेलिया चैप्टर की अध्यक्ष मधु खन्ना के नेतृत्व… Read More
Bharat varta Desk बिहार को इस हफ्ते नया सीएम मिल जाएगा. नीतीश कुमार के इस्तीफे… Read More