
भागलपुर संवाददाता: केंद्रीय रेलवे रेल यात्री संघ ने पीरपैंती में रेल पुल निर्माण में देरी और अन्य रेल समस्याओं के जल्द निपटारे की मांग को लेकर पीरपैंती रेलवे स्टेशन पर आज महाधरना कार्यक्रम का आयोजन किया. धरना को संबोधित करते हुए संस्था के केंद्रीय अध्यक्ष विष्णु खेतान ने कहा कि रेलवे से हम भीख नहीं अधिकार मांग रहे हैं. पीरपैंती मालदा रेल मंडल का सबसे अधिक राजस्व देने वाले स्टेशनों में से एक है मगर यहां यात्री सुविधाएं नदारद हैं. एक पुल का निर्माण लंबे समय से अटका हुआ है. ठेकेदार की मनमानी और लापरवाही की ओर रेल अधिकारियों का ध्यान नहीं है. इस पुल के बनने में हो रही देरी के कारण रोज हजारों लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है. उन्होंने कहा कि पीरपैंती समेत भागलपुर रेल खंड के छोटे स्टेशनों पर बिजली, पानी, शौचालय, शेड, बैठने की जगह, फुटओवर ब्रिज, टिकट काउंटर समेत कई मूलभूत जरूरतों का अभाव है. इधर चलने वाली पैसेंजर और एक्सप्रेस ट्रेन रेलवे की उपेक्षा की शिकार हैं.
इमरजेंसी आरक्षण कोटा की व्यवस्था में गड़बड़ी: उन्होंने कहा कि मालदा मंडल से जारी होने वाले इमरजेंसी कोटा से आरक्षण की व्यवस्था में भी भारी गड़बड़ी है. सही लोगों को इमरजेंसी कोटा का लाभ नहीं मिल पा रहा है. रिंग कर्मियों और दलालों की मिलीभगत से इमरजेंसी कोटा बेचे जा रहे हैं. जनप्रतिनिधियों के लेटर हेड का उनकी जानकारी के बिना दुरुपयोग किया जा रहा है.
Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More
Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More
Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More
Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More
Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More