
भागलपुर: केंद्रीय रेलवे रेल यात्री संघ ने आरपीएफ,जीआरपी, यात्रियों और कुलियों के साथ भागलपुर स्टेशन पर शुक्रवार की शाम को दिवाली उत्सव मनाया. इस मौके पर यात्री संघ की ओर से सैकड़ों लोगों को पटाखे, मोमबत्ती और मिठाइयां बांटे गए. सभी ने एक दूसरे को दीपावली की बधाई दी. रेल यात्री संघ के अध्यक्ष विष्णु खेतान ने बताया कि करीब एक दशक से हर साल दीपावली की पूर्व संध्या पर यात्री संघ की ओर से भागलपुर स्टेशन पर दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया जाता है. इस मौके पर यात्रियों और सुरक्षा जवानों को नशा खुरानी गिरोह के खिलाफ जागरूक रहने का संदेश दिया गया. कहा की आरपीएफ- जीआरपीएफ अपने परिवार से दूर रहकर यात्रियों की सेवा में लगे रहते हैं, ऐसे में हमारा भी कर्तव्य बनता है की रेल यात्री संघ परिवार से उन्हें जोड़कर खुशियां आपस में बांटे.इस मौके पर भागलपुर विश्वविद्यालय के प्रोफेसर ऑफ विधि सलाहकार डॉ0 राजेश तिवारी, जीआरपी के थानाध्यक्ष अरविंद कुमार, आरपीएफ के सब इंस्पेक्टर गिरीश मिश्रा, स्टेशन अधीक्षक समर कुमार सिंह, संस्था के मनोज बुधिया, संदीप झुनझुनवाला, राजेश टंडन, रवि चिरानिया, प्रकाश गोयनका मौजूद थे.
Bharat varta Desk टीएमसी में चल रही कलह के बीच अब एक लिस्ट सामने आई… Read More
Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट में न्यायाधीशों की कमी दूर करने की दिशा में… Read More
Bharat varta Desk केंद्र में मोदी सरकार के 12 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के… Read More
Bharat varta Desk जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव के लिए… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल फ्लॉरिस स्टे के एक रेस्टोरेंट में… Read More
Bharat varta Desk सुश्री गीतिका पांडेय (IRAS अधिकारी) को पूर्व रेलवे (Eastern Railway), कोलकाता का… Read More