
Bharat varta desk: केंद्रीय रेलवे रेल यात्री संघ ने कहलगांव रेलवे स्टेशन पर दिवाली उत्सव का आयोजन किया। आरपीएफ और जीआरपी के सहयोग से नशाखुरानी के खिलाफ अभियान चलाने वाले यात्री संघ ने कुलियो और गरीब यात्रियों के बीच मिठाई, दीये, मोमबत्ती और पटाखों का वितरण किया। संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष विष्णु खेतान ने बताया कि संगठन हर साल दिवाली महोत्सव का आयोजन करता है। हमारी कोशिश होती है कि दिवाली के दिन हर घर में रोशनी हो। लोग खुशी मनाएं। खासकर स्टेशन पर दिन रात मेहनत करने वाले कुली भाइयों के साथ दिवाली मनाने का काम हर साल संगठन करता है।
यात्रियों की सुरक्षा के प्रति रेल सुरक्षा बल और रेल पुलिस को जिम्मेदारी निभाने का आह्वान करते हुए अध्यक्ष ने कहा कि जातियों को भी अपना फर्ज समझना होगा। ट्रेनों में यात्रा करते समय सावधानी बरतना चाहिए। जागरूक रहना चाहिए। इस मौके पर आरपीएफ इंस्पेक्टर गिरीश मिश्रा और भाजपा के वरिष्ठ नेता दिलीप विचार रखें।
Bharat varta Desk बिहार में राज्यसभा की पांच सीटों के लिए हुए चुनाव में एनडीए… Read More
Bharat varta Desk विधानसभा चुनाव की घोषणा के कुछ ही घंटों के भीतर बड़ा प्रशासनिक… Read More
Bharat varta Desk पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव के तारीखों… Read More
Bharat varta Desk ओम बिरला को स्पीकर पद से हटाने का प्रस्ताव बुधवार को लोकसभा… Read More
Bharat varta Desk अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप के… Read More
Bharat varta Desk आज बिहार की राजधानी पटना में नए सियासी युग की शुरुआत हो… Read More