
सेंट्रल डेस्क: केंद्रीय रेलवे रेल यात्री संघ देश भर में रेल यात्रियों के बीच नशा खुरानी जागरूकता कार्यक्रम चला रहा है. संस्था के केंद्रीय अध्यक्ष विष्णु खेतान के नेतृत्व में देश की राजधानी दिल्ली रेलवे स्टेशन से लेकर मुंबई ,कोलकाता समेत सैकड़ों स्टेशनों पर सुरक्षित यात्रा को लेकर लोगों को कई माध्यमों से सावधान व जागरूक किया जाता है . आरपीएफ और जीआरपी के सहयोग से माइकिंग पोस्टर, बैनर और दूसरे माध्यमों से सुरक्षित यात्रा के लिए अभियान चलाया जा रहा है.इस अभियान के तहत रविवार को संस्था के ब्रांड एंबेसडर और प्रसिद्ध कथावाचक शिव विष्णु पाठक कुरुक्षेत्र पहुंचे. यहां उन्होंने रेल सुरक्षा बल के अधिकारी और जवानों की मौजूदगी में नशाखुरानी से यात्रियों को बचाने और सुरक्षित यात्रा के लिए जरूरी संदेश दिए. उन्होंने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा मानव सेवा का काम है. रेल यात्री संघ यह काम बड़ी जिम्मेदारी के साथ निभा रहा है. इसमें सहयोग करने वाले आरपीएफ और जीआरपी के लोग बधाई के पात्र हैं.
उन्होंने कहा कि वे अपने कथा समारोहों में भी सुरक्षित यात्रा और नशा खुरानी से बचाव का संदेश देते हैं. उन्होंने संस्था और इसके अभियान के सफल व कुशल संचालन के लिए केंद्रीय अध्यक्ष विष्णु खेतान की भी तारीफ की.
Bharat varta Desk सम्राट चौधरी ने बिहार के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले… Read More
Bharat varta Desk बिहार के अगले सीएम सम्राट चौधरी होंगे. बीजेपी विधायक दल की बैठक… Read More
Bharat varta Desk बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर आज बड़ा दिन है.… Read More
Bharat varta Desk विश्व हिन्दी परिषद की ऑस्ट्रेलिया चैप्टर की अध्यक्ष मधु खन्ना के नेतृत्व… Read More
Bharat varta Desk बिहार को इस हफ्ते नया सीएम मिल जाएगा. नीतीश कुमार के इस्तीफे… Read More
Bharat varta Desk प्रख्यात गायिका आशा भोसले नहीं रहीं । 92 साल की उम्र में… Read More