
Bharat Varta Desk: देश के प्रमुख रेल स्टेशनों पर बिहार के खादी, सिल्क, तसर और अन्य पारंपरिक उद्योगों के उत्पाद बिकेंगे। इसके लिए यहां सरकार के उद्योग मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन प्रयास कर रहे हैं। हैंडलूम के बने कपड़ों की बिहार से बाहर काफी ख्याति है। भागलपुरी सिल्क और लिनेन का बाजार विदेशों तक फैला हुआ है। बिहार के कई औद्योगिक उत्पाद सालों से पूरे देश में भेजे जाते रहे हैं। इनकी प्रदर्शनी और बिक्री रेलवे स्टेशनों पर हो इसके लिए उद्योग मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन आज देश के रेल मंत्री अश्वनी वैश्य से मिले। उद्योग मंत्री ने उनसे मांग किया कि अन्य राज्यों में रेलवे स्टेशनों पर बिहार के खादी, हैंडलूम व अन्य पारंपरिक उद्योगों के उत्पादों की प्रदर्शनी व बिक्री केंद्र खोलने के लिए निशुल्क जगह उपलब्ध कराएं ताकि बिहार के बुनकरों, कारीगरों को बढ़ावा मिले ।
Bharat varta Desk अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े कथित गड़बड़ी के मामले… Read More
Bharat varta Desk डॉ. महेश दीक्षित को भारत की प्रमुख खुफिया एजेंसी, खुफिया ब्यूरो (IB)… Read More
Bharat varta Desk भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर प्रदेश में अपनी नई टीम का… Read More
Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस विनोद कुमार सिन्हा भरत तिवारी एनकाउंटर… Read More
Bharat varta Desk बिहार में भरत भूषण तिवारी के एनकाउंटर मामले के विरोध में आज भोजपुर… Read More
Bharat varta Desk रेल मंत्रालय की कंपनी इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन के चेयरमैन… Read More