बड़ी खबर

रेलवे की मनमानी, कोहरे का बहाना बना विक्रमशिला, संपूर्ण क्रांति समेत कई स्पेशल ट्रेनों को किया रद्द, होली में होगी परेशानी

रेलवे की मनमानी, कोहरे का बहाना बना विक्रमशिला, संपूर्ण क्रांति समेत कई स्पेशल ट्रेनों को किया रद्द, होली में होगी परेशानी
पटना संवाददाता
इसे रेलवे की मनमानी और लापरवाही कहेंगे या अदूरदर्शिता. जहां अब गर्मी शुरू होने जा रही है वहीं दूसरी ओर कोहरे का हवाला देते हुए रेलवे ने मार्च-अप्रैल में विक्रमशिला ,संपूर्ण क्रांति समेत कई ट्रेनों को अप और डाउन में रद्द कर दिया है. जबकि यह होली का महीना है. इसमें बिहार के लोग अपने घर आते हैं और फिर वापस काम पर लौटते हैं. लेकिन बताया जा रहा है कि कोहरे का अनुमान कर इन ट्रेनों को रद्द करने की योजना रेलवे ने बहुत पहले ही बनाई थी. जबकि इन महीनों में कुहासा की दूर-दूर तक कोई संभावना नहीं दिख रही है. केंद्रीय रेलवे रेल यात्री संघ के अध्यक्ष विष्णु खेतान का कहना है कि रेलवे के अफसरों की गलत प्लानिंग के कारण पिछले कई सालों में ऐसे समय में कुहासा को आधार बनाकर ट्रेनें रद्द की जाती रही हैं जब कुहासे का समय नहीं रहता है .

कौन ट्रेन कब रद्द रहेगी

02367- भागलपुर -आनंद विहार- प्रतिदिन – मंगल, गुरु -मार्च में

02368 -आनंद विहार- भागलपुर -प्रतिदिन -बुध, शुक्र -मार्च में

02393 – राजेंद्र नगर- नई दिल्ली – प्रतिदिन – बुधवार – मार्च तक

02394- नई दिल्ली- राजेंद्र नगर -प्रतिदिन- गुरुवार- 1 अप्रैल तक

02549 – कामख्या -आनंद विहार -प्रतिदिन -बुध, शुक्र, रवि -मार्च में

02550 – आनंद विहार- कामख्या -प्रतिदिन- शुक्र, रवि, मंगल -दो अप्रैल तक

02397- गया- नई दिल्ली -प्रतिदिन -सोम, शुक्र, रवि- मार्च में

02398- नई -दिल्ली गया- प्रतिदिन -मंगल, शनि, सोम- मार्च में

02561- जयनगर -नई दिल्ली – प्रतिदिन- गुरुवार -मार्च में 4, 11, 18, 25

02562- नई दिल्ली- जयनगर- प्रतिदिन -शुक्रवार -मार्च में 5, 12,19, 26

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

बिहार के चार आईपीएस अधिकारियों को डीजी रैंक में प्रमोशन

Bharat varta Desk बिहार कैडर के चार आईपीएस अधिकारियों को अपर पुलिस महानिदेशक (ADG) से… Read More

2 hours ago

जेडी विमेंस कॉलेज पटना में एनएसएस शिविर के तहत लघु नाटिका प्रतियोगिता, छात्राओं ने उठाए सामाजिक मुद्दे

पटना : जानकी देवी महिला महाविद्यालय, पटना में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के सात दिवसीय… Read More

6 hours ago

नीतीश कुमार ने एमएलसी से दिया इस्तीफा

Bharat varta Desk बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एमएलसी पद से इस्तीफा दे दिया… Read More

13 hours ago

नितिन नवीन ने विधायक पद से दिया इस्तीफा, अब नीतीश की बारी

Bharat varta Desk बिहार की सियासी गलियारे से एक बड़ी खबर आई है। भारतीय जनता… Read More

13 hours ago

लोकगायिका नीतू नवगीत के नेतृत्व में जे.डी. वीमेंस कॉलेज में स्वच्छता जागरूकता अभियान

पटना : स्वच्छता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जे.डी. वीमेंस कॉलेज में एक प्रभावशाली… Read More

1 day ago

बिहार बोर्ड 10वीं के रिजल्ट में लड़कियों का जलवा, टॉप 10 में 149 छात्र

Bharat varta Desk बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 की घोषणा 29 मार्च 2026 को शिक्षा… Read More

1 day ago