
भागलपुर संवाददाता
विश्व रेडियो दिवस के अवसर पर 90.8 एफएम ग्रीन द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बिहार कृषि विश्वविद्यालय सबौर के कुलपति डॉक्टर आरके सोहाने ने कहा कि रेडियो की ध्वनि तरंगे पिछले एक सदी से लोगों के दिलों को जोड़ती आ रही है .आज भी रेडियो सूचना के महाजाल में सबसे विश्वसनीय माध्यम है.इस वर्ष UNESCO द्वारा गयाजो विश्व रेडियो दिवस का थीम रखा गया है यानि दुनिया के बदलाव को रेडियो के बदलाव के साथ जोड़ा गया है.एफएम ग्रीन भी इस बदलाव का हिस्सेदार बनने जा रहा है। आगामी कुछ दिनों में एफएम ग्रीन वेब रेडियो सहित पॉडकास्ट पर उपलब्ध हो जाएगा.डिजिटल प्लेटफार्म पर आने के बाद एफएम ग्रीन का कार्यक्रम विश्व के किसी भी कोने से सुना जा सकेगा.
इस अवसर पर एफएम ग्रीन के प्रभारी शईश्वर चंद्र ने पिछले एक वर्ष में प्रसारित कार्यक्रमों का ब्यौरा प्रस्तुत किया, सुधांशु सिंह क्षेत्रीय निदेशक, अंतरराष्ट्रीय चावल शोध संस्थान ने भी विचार रखे.
एफ एम ग्रीन पर एक तिहाई कार्यक्रम कृषि से संबंधित होते हैं. इसके अलावा स्वास्थ्य, शिक्षा, स्वरोजगार, लोक गीत और पुराने नग्में भी प्रसारित होते हैं।
Bharat varta Desk अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े कथित गड़बड़ी के मामले… Read More
Bharat varta Desk डॉ. महेश दीक्षित को भारत की प्रमुख खुफिया एजेंसी, खुफिया ब्यूरो (IB)… Read More
Bharat varta Desk भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर प्रदेश में अपनी नई टीम का… Read More
Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस विनोद कुमार सिन्हा भरत तिवारी एनकाउंटर… Read More
Bharat varta Desk बिहार में भरत भूषण तिवारी के एनकाउंटर मामले के विरोध में आज भोजपुर… Read More
Bharat varta Desk रेल मंत्रालय की कंपनी इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन के चेयरमैन… Read More