बड़ी खबर

रेखा गुप्ता मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण

Bharat varta Desk

17 साल के लंबे इंतजार के बाद आज दिल्ली में एकबार फिर बीजेपी सरकार बन गई है। पहली बार विधायक बनीं रेखा गुप्ता ने दिल्ली के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में सीएम पद की शपथ ली। उन्हें कल बीजेपी विधायक दल का नेता चुना गया था। शपथ ग्रहण समारोह में पीएम नरेंद्र मोदी के अलावा सभी प्रमुख केंद्रीय मंत्री और पार्टी के सभी सीनियर नेता और पदाधिकारी भी शामिल हुए।

गुप्‍ता के मुख्‍यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद प्रवेश वर्मा, आशीष सूद, मनजिंदर सिंह सिरसा, रविंद्र इंद्रराज, कपिल मिश्रा और पंकज सिंह ने मंत्री पद की शपथ ली. शपथ ग्रहण समारोह के लिए तीन अलग-अलग मंच तैयार किए गए थे. मुख्य मंच पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उपराज्यपाल वीके सक्सेना, मनोनीत मुख्यमंत्री और मंत्रिपरिषद के सहयोगी सदस्य, और एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और डिप्टी सीएम भी उपस्थित रहे.

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

टीएमसी के 19 सांसद हुए बागी

Bharat varta Desk टीएमसी में चल रही कलह के बीच अब एक लिस्ट सामने आई… Read More

3 days ago

पटना हाईकोर्ट के 7 नए न्यायाधीश

Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट में न्यायाधीशों की कमी दूर करने की दिशा में… Read More

3 days ago

प्रधानमंत्री के 12 साल: देश भर में हुई पूजा-अर्चना

Bharat varta Desk केंद्र में मोदी सरकार के 12 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के… Read More

3 days ago

बिहार में जेडीयू ने तय किए एमएलसी उम्मीदवार

Bharat varta Desk जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव के लिए… Read More

1 week ago

दिल्ली के रेस्टोरेंट में आग, 20 लोगों की मौत

Bharat varta Desk दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल फ्लॉरिस स्टे के एक रेस्टोरेंट में… Read More

1 week ago

गीतिका पांडेय पूर्व रेलवे की जीएम नियुक्त

Bharat varta Desk सुश्री गीतिका पांडेय (IRAS अधिकारी) को पूर्व रेलवे (Eastern Railway), कोलकाता का… Read More

2 weeks ago