
पटना संवाददाता: प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया है कि रूपेश सिंह हत्याकांड में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के करीबी मंत्री का हाथ है. उन्होंने शनिवार को पत्रकारों के साथ बातचीत के दौरान कहा कि रुपेश की बेटी का बिहार पुलिस पर विश्वास नहीं है. वह इस घटना की सीबीआई जांच चाहती है. बढ़ते अपराध पर तेजस्वी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को एक चिट्ठी लिखी है जिसे पढ़कर उन्होंने पत्रकार सम्मेलन में सुनाया . उन्होंने कहा कि घटना के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक विज्ञप्ति जारी करके कहा था कि अपराधी पकड़े जाएं. आखिर मुख्यमंत्री यह मांग किससे कर रहे थे. क्या विपक्ष से मांग कर रहे थे . 16 साल से गृह विभाग उनके पास है लेकिन उनका इकबाल खत्म हो चुका है.वे थक हार चुके हैं . अफसर उनकी बात नहीं मानते हैं. पत्रकार सवाल पूछते हैं तो वे नाराज हो जाते हैं. तेजस्वी ने कहा कि बिहार की गिरती विधि व्यवस्था और सरकार के रवैए की शिकायत वे राष्ट्रपति से करेंगे.
Bharat varta Desk थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में सोमवार (13 जुलाई) की सुबह भीषण हादसा… Read More
Bharat varta Desk वियतनाम के फू क्वोक द्वीप के पास शनिवार को भारतीय पर्यटकों को… Read More
Bharat varta Desk बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी अमित कुमार अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की… Read More
Bharat varta Desk अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े कथित गड़बड़ी के मामले… Read More
Bharat varta Desk डॉ. महेश दीक्षित को भारत की प्रमुख खुफिया एजेंसी, खुफिया ब्यूरो (IB)… Read More
Bharat varta Desk भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर प्रदेश में अपनी नई टीम का… Read More