
Bharat varta desk: झारखंड के साहिबगंज में महिला थाना प्रभारी रूपा तिर्की की मौत आत्महत्या है या हत्या-इस गुत्थी को सुलझाने के लिए सीबीआई की टीम साहिबगंज से रांची पहुंची है। आज शनिवार को सीबीआई के अधिकारी रातू स्थित रूपा तिर्की के घर पर पहुंचे हैं। उनके माता-पिता से अकेले में पूछताछ की जा रही है। अधिकारियों ने रूपा की बहन से भी घटना की जानकारी ली है। परिवार के सदस्यों को बरामदे में बिठा कर रखा गया है। टीम का नेतृत्व पटना के सीबीआई एसपी कर रहे हैं। इसके पहले सीबीआई ने साहिबगंज में कई लोगों से पूछताछ की है। सीबीआई के अधिकारी अभी तक इस घटना के संबंध में हुए पुलिस जांच के विभिन्न पहलुओं से अवगत हुए हैं। इस जांच में भारी कमी पाई गई है।
Bharat varta Desk कार्मिक विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार विभिन्न मंत्रालयों, निदेशालयों,… Read More
Bharat varta Desk सम्राट चौधरी ने बिहार के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले… Read More
Bharat varta Desk बिहार के अगले सीएम सम्राट चौधरी होंगे. बीजेपी विधायक दल की बैठक… Read More
Bharat varta Desk बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर आज बड़ा दिन है.… Read More
Bharat varta Desk विश्व हिन्दी परिषद की ऑस्ट्रेलिया चैप्टर की अध्यक्ष मधु खन्ना के नेतृत्व… Read More
Bharat varta Desk बिहार को इस हफ्ते नया सीएम मिल जाएगा. नीतीश कुमार के इस्तीफे… Read More