बड़ी खबर

राहुल की संसद सदस्यता खत्म

नई दिल्ली ब्यूरो : केरल के वायनाड से कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की सदस्यता खत्म कर दी गई है। आज दोपहर में लोकसभा सचिवालय से नोटिफिकेशन आ गया। अब वह लोकसभा में नहीं बैठ पाएंगे। 24 मार्च 2023 की तारीख में महासचिव उत्पल कुमार सिंह की ओर से जारी नोटिफिकेशन में कहा गया है कि सूरत कोर्ट की ओर से 23 मार्च को दी गई सजा के आधार पर वायनाड के सांसद की लोकसभा सदस्यता खत्म कर दी गई है। नोटिफिकेशन में संविधान के आर्टिकल 102(1) (ई) और जन प्रतिनिधित्व कानून 1951 की धारा 8 का हवाला दिया है। आदेश की यह कॉपी राहुल गांधी को भी भेजी गई है। आखिर में उनके नाम के आगे पूर्व एमपी लिखा गया है। एक-एक कॉपी राष्ट्रपति सचिवालय, पीएम सचिवालय, राज्यसभा सचिवालय, चुनाव आयोग, भारत सरकार के सभी मंत्रालयों और विभागों को भेजी गई है। कांग्रेस की सदस्यता खत्म करने के आदेश को एनडीएमसी, केरल के चुनाव अधिकारी और लोकसभा सचिवालय के सभी दफ्तरों में भेजी गई है। राहुल गांधी को कल कोर्ट ने 2 साल की सजा दी थी।

Dr Rishikesh

Editor - Bharat Varta (National Monthly Magazine & Web Media Network)

Recent Posts

27 IAS-IPS अधिकारियों का ट्रांसफर, विकास वैभव मगध रेंज के आईजी बनें

Bharat varta Desk बिहार की NDA सरकार ने रविवार को भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) और… Read More

13 hours ago

पांच मत्रियों संग सुवेंदु अधिकारी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ

Bharat varta desk शुभेंदु अधिकारी ने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली… Read More

2 days ago

सुवेंदु अधिकारी होंगे बंगाल के सीएम

Bharat varta Desk पश्चिम बंगाल के नए सीएम का सस्पेंस खत्म हो गया है. भारतीय… Read More

3 days ago

गृह मंत्री अमित शाह पटना पहुंचे, कल होगा सम्राट चौधरी मंत्रिमंडल का शपथ गहण

Bharat varta Desk बिहार में सियासी हलचल के बीच कल यानी 7 मई को राजधानी… Read More

5 days ago