
नई दिल्ली: बागेश्वर धाम सरकार के नाम से मशहूर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री लगातार चर्चा में बने रहते हैं। कभी वह अपने बयानों और कभी कार्यक्रमों की वजह से सुर्खियों में आ जाते हैं। ताजा मामला उनके सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट की गई एक फोटो है, जिसमें वह राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ दिखाई दे रहे हैं। बागेश्वर धाम सरकार के आधिकारिक फेसबुक और ट्विटर अकाउंट पर ये फोटो पोस्ट की गई है, जिसके कैप्शन में लिखा है, ‘8 मार्च 2024 महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर आगामी ‘’पंचम कन्या विवाह महोत्सव’’ के आमंत्रण हेतु पूज्य बागेश्वर धाम सरकार आज भारत की प्रथम नागरिक और राष्ट्रपति महामहिम द्रौपदी मुर्मू जी से मिलने राष्ट्रपति भवन पहुंचे।
धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की राष्ट्रपति के साथ यह फोटो काफी चर्चित हो रही है। हालांकि ऐसा पहली बार नहीं हुआ है कि धीरेंद्र शास्त्री किसी बड़ी हस्ती के साथ दिखाई दिए हों, बल्कि कई राज्यों के मुख्यमंत्री और राज्यपालों के साथ उनकी तस्वीर का होना एक आम बात हो गई है, लेकिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ उनकी फोटो, उनके भक्तों को काफी उत्साहित कर रही है।
सोशल मीडिया पर इस तस्वीर को लेकर काफी कमेंट्स आ रहे हैं और सनातन धर्म पर आस्था रखने वाले लोग इसे सनातन की जीत बता रहे हैं। बता दें कि धीरेंद्र शास्त्री लगातार अपने कार्यक्रम करते रहते हैं। ठाणे के अम्बरनाथ में बाबा बागेश्वर का दिव्य दरबार है। 7 से 9 मई तक अम्बरनाथ में पंडित धीरेंद्र शास्त्रा का ये कार्यक्रम है। 13 मई से बिहार में कार्यक्रम है। इससे पहले आरजेडी और भाजपा में ठनी हुई है। आरजेडी ने धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का विरोध करने का ऐलान कया है। वहीं भाजपा के सारे ही नेता धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के समर्थन में आकर खड़े हो गए हैं। इसी तनातनी के बीच धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने राष्ट्रपति से मुलाकात की।
Bharat varta Desk अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े कथित गड़बड़ी के मामले… Read More
Bharat varta Desk डॉ. महेश दीक्षित को भारत की प्रमुख खुफिया एजेंसी, खुफिया ब्यूरो (IB)… Read More
Bharat varta Desk भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर प्रदेश में अपनी नई टीम का… Read More
Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस विनोद कुमार सिन्हा भरत तिवारी एनकाउंटर… Read More
Bharat varta Desk बिहार में भरत भूषण तिवारी के एनकाउंटर मामले के विरोध में आज भोजपुर… Read More
Bharat varta Desk रेल मंत्रालय की कंपनी इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन के चेयरमैन… Read More