बड़ी खबर

राष्ट्रपति बोले -सबसे ज्यादा वेतन टीचर को, हमें 5 लाख मिलता जिसमें तीन लाख टैक्स कट जाता है


Bharat Varta desk:: रामनाथ कोविंद देश के राष्ट्रपति बनने के बाद के बाद पहली बार महाराजा एक्सप्रेस से कानपुर पहुंचे हैं जहां से वे अपने पैतृक गांव जाएंगे। कल कानपुर पहुंचने के पहले कानपुर देहात के झींझक रेलवे स्टेशन पर आयोजित एक समारोह में लोगों को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि सबसे ज्यादा वेतन देश के राष्ट्रपति को मिलता है। हमें भी ₹5 लाख महीना मिलता है जिसमें पौने 3 लाख टैक्स में ही चला जाता है। तो बताइए बचा कितना? जितना बचता है उससे ज्यादा तो यहां बैठे हमारे अधिकारों और अन्य लोगों को मिलता है। यहां जो टीचर्स बैठे हुए हैं उन्हें तो सबसे ज्यादा वेतन मिलता है।
शाम 6 बजे झींझक रेलवे स्टेशन पर राष्ट्रपति की ट्रेन रुकी थी। उन्होंने लोगों से कहा कि मैं आपका आशीर्वाद लेने आया हूं। मैं जो कुछ भी हूं, आप लोगों के कारण हूं । यहां के कारण हूं। इस स्टेशन का एक- एक लम्हा मुझे याद है। राष्ट्रपति बोले कि लोग कहते हैं कि मैं जब यहां का सांसद था तो सभी ट्रेनें इस स्टेशन पर रूकती थी मगर अभी बंद हो गई है। लेकिन मुझे लगता है कि ऐसा कोरोना महामारी के कारण हुआ है। मुझे उम्मीद है कि फिर से सारी ट्रेनें यहां रुकेंगी। यहां बता दें कि पहली बार 15 साल बाद कोई राष्ट्रपति ट्रेन की सवारी कर रहा है।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला‌ के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव खारिज

Bharat varta Desk ओम बिरला को स्पीकर पद से हटाने का प्रस्ताव बुधवार को लोकसभा… Read More

10 hours ago

न्यूजीलैंड को हराकर भारत तीसरी बार बना t20 वर्ल्ड कप का चैंपियन

Bharat varta Desk अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप के… Read More

3 days ago

निशांत जनता दल यू में शामिल

Bharat varta Desk आज बिहार की राजधानी पटना में नए सियासी युग की शुरुआत हो… Read More

4 days ago

नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की की धमाकेदार जीत, केपी शर्मा ओली का सुपड़ा साफ

Bharat varta Desk नेपाल में गुरुवार को हुए राष्ट्रीय चुनाव के बाद वोटों की गिनती… Read More

4 days ago

निशांत 8 मार्च को ज्वाइन करेंगे जदयू

Bharat varta Desk बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर जेडीयू की बैठक संपन्न… Read More

5 days ago

यूपीएससी का रिजल्ट आया, अनुज अग्निहोत्री टॉपर

Bharat varta Desk संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2025 का… Read More

5 days ago