बड़ी खबर

राष्ट्रपति ट्रेन से कानपुर पहुंचे, 3 दिन रहेंगे, पैतृक गांव जाएंगे

Bharat Varta desk: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद तीन दिवसीय यात्रा पर ट्रेन से दिल्ली से चलकर कानपुर पहुंचे। शाम को करीब छह बजे वे प्रेसिडेंट ट्रेन महाराजा एक्सप्रेस से कानपुर देहात के झींझक स्टेशन पहुंचे। वे यहां स्टेशन पर उतरे। राष्ट्रपति की भाभी विद्यावती और भतीजी हेमलता, बड़े भाई राम स्वरूप स्टेशन पर मिले। उनके साथ परिवार के अन्य सदस्य भी आए थे मगर उन्हें मिलने की अनुमति नहीं मिली।
झींझक में 15 मिनट रूकने के बाद रूरा पहुंचे। रूरा में राष्ट्रपति ने कहा कि यहां की जनता के आशीर्वाद से राष्ट्रपति भवन पहुंचे हैं। यहां से ट्रेन कानपुर सेंट्रल पहुंची‌ जहां राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और सीएम योगी ने उनका स्वागत किया। कानपुर सेंट्रल से राष्ट्रपति सर्किट हाउस पहुंचे।


कानपुर में वे 3 दिनों तक रहेंगे। देहात स्थित अपने पैतृक गांव परौंख भी जाएंगे। राष्ट्रपति भवन से जारी जानकारी के मुताबिक 25 से 28 जून तक के दौरे में वह समाज के विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्य लोगों से मिलेंगे और उनका हालचाल लेंगे। 27 जून को हेलीकाप्टर से अपने गांव परौंख और पुखरायां कस्बा जाएंगे। राष्ट्रपति बनने के बाद वे पहली बार अपने पैतृक गांव जा रहे हैं। गांव को राष्ट्रपति के स्वागत में भव्य ढंग से सजाया गया है।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

चंपत राय ने दिया इस्तीफा

Bharat varta Desk अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े कथित गड़बड़ी के मामले… Read More

11 hours ago

महेश दीक्षित आईबी के नए निदेशक

Bharat varta Desk डॉ. महेश दीक्षित को भारत की प्रमुख खुफिया एजेंसी, खुफिया ब्यूरो (IB)… Read More

1 day ago

यूपी बीजेपी की नई टीम

Bharat varta Desk भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर प्रदेश में अपनी नई टीम का… Read More

1 day ago

पूर्व जस्टिस विनोद सिंहा भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की जांच करेंगे, सम्राट कैबिनेट का फैसला

Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस विनोद कुमार सिन्हा भरत तिवारी एनकाउंटर… Read More

2 days ago

भरत तिवारी एनकाउंटर पर बैठी महापंचायत, प्रशांत किशोर पहुंचे, कहा-सम्राट चौधरी के विभाग की जांच हो

Bharat varta Desk बिहार में भरत भूषण तिवारी के एनकाउंटर मामले के विरोध में आज भोजपुर… Read More

2 days ago

IRCTC अध्यक्ष संजय जैन का इस्तीफा

Bharat varta Desk रेल मंत्रालय की कंपनी इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन के चेयरमैन… Read More

3 days ago