
Bharat varta desk:राष्ट्रपति चुनाव को लेकर देशभर में तमाम दलों से समर्थन के लिए भ्रमण कर रहीं राजग प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू सोमवार को झारखंड की राजधानी रांची पहुंची तो दलीया सीमाएं टूटती नजर आईं। एक होटल में भाजपा और एनडीए गठबंधन के सांसद और विधायकों की बैठक को संबोधित करने के बाद वे सीधे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के सरकारी आवास पर पहुंची और झारखंड मुक्ति मोर्चा के सुप्रीमो शिबू सोरेन से मुलाकात की। द्रौपदी मुर्मू का अगवानी करने के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन धनबाद की अपनी यात्रा को आनन-फानन में खत्म करने के बाद रांची लौट आए थे।
करीब आधे घंटे तक बंद कमरे में उनकी बातचीत हुई। द्रौपदी मुर्मू के साथ केंद्रीय मंत्रियों अर्जुन मुंडा, अन्नपूर्णा देवी, अर्जुन राम मेघवाल और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश समेत कई नेता मौजूद थे।
मुख्यमंत्री द्वारा उनका गर्मजोशी से स्वागत करने पर कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने टि्वटर पर तंज कसा है। महागठबंधन धर्म के पालन करने के सवाल पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को कटघरे में खड़ा किया है।
Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More
Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More
Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More
Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More
Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More