
Bharat varta desk:
चैत्र शुल्क पक्ष नवमी दिन रविवार को श्रीराम जन्मोत्सव (रामनवमी) मनाया जा रहा है। सुबह से भगवान श्रीराम भक्त हनुमान जी के मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। बिहार- झारखंड में पटना स्टेशन के नजदीक हनुमान मंदिर आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। बिहार और झारखंड में रामनवमी को लेकर विशेष धूम है।
विशेष संयोग
इस बार खास बात यह है कि त्रिवेणी, रवि पुष्प, सुकर्मा और श्रीवस्त योग में रामनवमी की पूजा होगी। ऐसा संयोग काफी सालों बाद बना है। गांव- गांव में छोटे से लेकर बड़े मंदिरों में हनुमान जी की पूजा की जा रही है। देशभर में गांव से लेकर शहरों में राम दरबार को भव्य ढंग से सजाया गया है।
सुबह-सुबह लोग अस्सलाम ध्यान करके मंदिरों की ओर जा रहे हैं। घरों में महावीर ध्वजा भी फहराए जा रहे हैं।
धर्माचार्यों ने बताया कि स्नान आदि के बाद शुभ मुहूर्त में एक मंडप बनाकर पंचोपाकर विधि से पूजा करनी चाहिए। इसके साथ जल, पंचामृत, जनेऊ, रोड़ी, चंदन, पुष्प, धूप, पान, सुपारी, फल, मिठाई के साथ घी का दीपक जलाएं। हनुमान चालिसा का पाठ करें और 108 बार ऊं रां रामाय नम: का जाप करें। इसके बाद श्रीराम स्त्रोत या सुंदरकांड का पाठ करनी चाहिए।
आचार्यों के अनुसार पूजा का शुभ शुभ मुहूर्त
प्रात: अमृत योग में 5.55 से 9.32 तक, आनंद योग 9.33 से 11.44 तक, कर्क लग्न में मध्याह्न 11.45 से 2.03 तक और त्रिवेणी योग में 2.04 से 5.36 तक।
Bharat varta Desk JEE मेन 2026 सेशन-1 के रिजल्ट में दिल्ली (NCT) के श्रेयस मिश्रा… Read More
Bharat varta Desk भारत ने पाकिस्तान को 61 रन से हरा दिया। रविवार को टी20… Read More
Bharat varta Desk पटना में शुक्रवार को पूर्व आईपीएस अमिताभ दास के आवास पर पुलिस… Read More
Bharat varta Desk सुरक्षित यात्रा के लिए रेल सुरक्षा बल तिरुचि रेल मंडल में अनोखा… Read More
Bharat varta Desk पप्पू यादव को 31 साल पुराने में मंगलवार को जमानत को मिल… Read More
Bharat varta Desk लोकसभा में विपक्ष ने स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ Rule 94(c) के… Read More