Categories: बड़ी खबर

रामदेव के 14 दवाओं पर वैन, लाइसेंस रद्द

bharat varta desk

भ्रामक विज्ञापन मामले में सुप्रीम कोर्ट से फटकार लगने के बाद बाबा रामदेव की पंतजलि आयुर्वेद को एक और बड़ा झटका लगा है। उत्तराखंड सरकार ने पतंजलि आयुर्वेद लिमिटेड के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 14 उत्पादों के निर्माण का लाइसेंस रद्द कर दिया है। इनमें हाई बीपी, शुगर, हाई कॉलेस्ट्रोल जैसी कई दवाएं शामिल हैं।
जिन औषधियों पर प्रतिबंध लगाया गया है उनमें श्वासारि गोल्ड , श्वासारि वटी, श्वासारी प्रवाही, श्वासारि अवलेह,ब्रोंकोम, मुक्तावटी एक्सट्रा पावर, लिपिडोम,बीपी ग्रिड, मधुग्रिट,मधुनाशिनी वटी एक्सट्रा पावर,लिवामृत एडवांस,लिवोग्रिट, आईग्रिट गोल्ड,पतंजलि दृष्टि आई ड्रॉप शामिल हैं। उत्तराखंड सरकार ने 29 अप्रैल को सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किए हलफनामे में ये जानकारी दी है। सरकार की ओर से कोर्ट को बताया गया है कि पतंजलि आयुर्वेद उत्पादों के बारे में बार-बार भ्रामक विज्ञापन प्रकाशित करने के कारण कंपनी के लाइसेंस को रोका गया है।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

Ex Deputy CM और DMK नेता उदयनिधि स्टालिन गिरफ्तार

Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More

3 weeks ago

प्रहलाद जोशी देश के नए शिक्षा मंत्री

Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More

1 month ago

सीजेपी ने छात्र आंदोलन खत्म करने का किया ऐलान

Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More

1 month ago

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा

Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More

1 month ago

NTA के 47 कर्मचारी बर्खास्त

Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More

1 month ago

केंद्र सरकार ने उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी को हटाया, एनटीए प्रमुख प्रदीप जोशी कब हटेंगे?

Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More

1 month ago