
Oplus_131072
Bharat varta Desk
राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की पत्नी एवं बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी मंगलवार सुबह पटना के ईडी कार्यालय पहुंचीं। रेलवे में कथित लैंड फॉर जॉब घोटाले (नौकरी के बदले जमीन घोटाला) के मामले में उनसे पूछताछ की जा रही है। उनके बेटे तेज प्रताप यादव भी दोपहर सवा 12 बजे ईडी कार्यालय में पेश हुए। उनसे इस केस में पहली बार पूछताछ हो रही है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को भी समन किया। उनसे बुधवार को पूछताछ की जा सकती है।
यहां बता दें कि यूपीए कार्यकाल के दौरान जब लालू यादव रेल मंत्री (2004-2009) थे। उस समय रेलवे में ग्रुप डी के पदों पर नियमों की अनदेखी करते हुए कई अभ्यर्थियों को नौकरी पर रखा गया था। इसके बदले में लालू परिवार और उनके करीबियों के नाम पर बेशकीमती जमीनें औने-पौने दाम पर लिखवाई गई थीं। सीबीआई इस केस के आपराधिक पहलू की जांच कर रही है। वहीं, ईडी मनी लॉन्ड्रिंग के एंगल से इसकी जांच में जुटी है। लालू यादव, राबड़ी देवी, तेजस्वी एवं तेज प्रताप यादव समेत कई आरोपियों के खिलाफ दोनों ही एजेंसी चार्जशीट दायर कर चुकी है। ये फिलहाल जमानत पर हैं।
Bharat varta Desk पटना में शुक्रवार को पूर्व आईपीएस अमिताभ दास के आवास पर पुलिस… Read More
Bharat varta Desk सुरक्षित यात्रा के लिए रेल सुरक्षा बल तिरुचि रेल मंडल में अनोखा… Read More
Bharat varta Desk पप्पू यादव को 31 साल पुराने में मंगलवार को जमानत को मिल… Read More
Bharat varta Desk लोकसभा में विपक्ष ने स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ Rule 94(c) के… Read More
पटना : खाजेकलां थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार के साथ दो… Read More
पटना। पटना नगर निगम द्वारा पटना के शैंम्फोर्ड स्कूल में स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन… Read More