पॉलिटिक्स

राज्यसभा में सुशील मोदी, शाहनवाज या कोई और, 14 दिसंबर को होने वाले चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज

पटना। 14 दिसंबर को राज्यसभा की एक सीट के लिए चुनाव होने वाला है। रामविलास पासवान के निधन के बाद खाली हुई सीट पर यह उपचुनाव हो रहा है। राज्यसभा में पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी जाएंगे या लंबे अरसे से वेटिंग में चल रहे राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन जाएंगे या कोई और?

राज्यसभा पहुंचने के लिए सरगर्मी तेज हो गई है। भाजपा के कद्दावर नेता सुशील कुमार मोदी को उपमुख्यमंत्री नहीं बनाए जाने के बाद से यह कयास तेज हो गई है कि उन्हें राज्यसभा भेजकर केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है। भाजपा का एक खेमा पार्टी के बड़े अल्पसंख्यक चेहरा शाहनवाज हुसैन को राज्यसभा पहुंचाने की जुगत में है। भागलपुर लोकसभा सीट जदयू के कोटे में जाने के बाद शाहनवाज चुनाव लड़ने के अवसर से वंचित हो गए थे। तब से उनके राज्यसभा सदस्य बनाए जाने की अटकलें लगाई जा रही हैं। पिछले बार राज्यसभा जाने से वंचित रहे आर के सिन्हा या उनके बेटे ऋतुराज के नाम की भी चर्चा है। एक चर्चा यह भी है कि राज्यसभा में भी भाजपा किसी नए चेहरे को भेज कर फिर से चौंका सकती है।

एक चर्चा रामविलास पासवान की पत्नी रीना पासवान के नाम की भी है। भाजपा के भीतर के भी कुछ लोग चाहते हैं कि रामविलास पासवान की सीट पर उनकी पत्नी या चिराग पासवान की पसंद का कोई व्यक्ति जाए मगर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के रहते ऐसा संभव नहीं दिख रहा है। विधानसभा चुनाव में चिराग लगातार मुख्यमंत्री को निशाना बनाते रहे हैं। इसलिए जनता दल यू कदापि लोजपा से जुड़े किसी नेता को इस बार राज्यसभा का उम्मीदवार नहीं होने देगा।

Dr Rishikesh

Editor - Bharat Varta (National Monthly Magazine & Web Media Network)

Recent Posts

ब्रेकिंग न्यूज़- बलुचिस्तान विद्रोहियों के हमले में मारे गए 90 पाकिस्तानी सैनिक

Bharat varta Desk पाकिस्तानी सेना पर बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (BLA) इन दिनों खूब कहर बरपा… Read More

20 hours ago

सीबीआई ने जेपीएससी के पांच अफसरों को छोड़ा था, स्पेशल जज ने जांच का दिया आदेश

Bharat varta Desk सीबीआई के विशेष न्यायाधीश पीके शर्मा की अदालत ने जेपीएससी-2 के पांच… Read More

6 days ago

एनकाउंटर में मारा गया तीन राज्यों में वांटेड गैंगस्टर अमन साहू, पुलिस से हथियार छीनकर भाग रहा था

Bharat varta Desk झारखंड पुलिस के लिए चुनौती बने कुख्यात गैंगस्टर अमन साहू को पुलिस… Read More

6 days ago

बिहार में 108 एएसपी और डीएसपी समेत 2 आईपीएस अधिकारियों का ट्रांसफर

Bharat varta Desk बिहार में एक बार फिर बड़े पैमाने पर प्रशासनिक अधिकारियों का ट्रांसफर… Read More

1 week ago

डॉ एसएन पाठक बोले- महिला अधिकारों की रक्षा सरकारों की सर्वोच्च प्राथमिकता हो

Bharat Varta Desk : राष्ट्रीय सगठन ने आज रांची में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया। रांची… Read More

1 week ago

पटना नगर स्वच्छता जागरूकता टीम द्वारा जेडी विमेंस कॉलेज में महिला दिवस सह स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

गंदगी के खिलाफ जारी है जंग, स्वच्छता के हैं चार रंग पटना, भारत वार्ता संवाददाता… Read More

1 week ago