पॉलिटिक्स

राज्यसभा में सुशील मोदी, शाहनवाज या कोई और, 14 दिसंबर को होने वाले चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज

पटना। 14 दिसंबर को राज्यसभा की एक सीट के लिए चुनाव होने वाला है। रामविलास पासवान के निधन के बाद खाली हुई सीट पर यह उपचुनाव हो रहा है। राज्यसभा में पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी जाएंगे या लंबे अरसे से वेटिंग में चल रहे राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन जाएंगे या कोई और?

राज्यसभा पहुंचने के लिए सरगर्मी तेज हो गई है। भाजपा के कद्दावर नेता सुशील कुमार मोदी को उपमुख्यमंत्री नहीं बनाए जाने के बाद से यह कयास तेज हो गई है कि उन्हें राज्यसभा भेजकर केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है। भाजपा का एक खेमा पार्टी के बड़े अल्पसंख्यक चेहरा शाहनवाज हुसैन को राज्यसभा पहुंचाने की जुगत में है। भागलपुर लोकसभा सीट जदयू के कोटे में जाने के बाद शाहनवाज चुनाव लड़ने के अवसर से वंचित हो गए थे। तब से उनके राज्यसभा सदस्य बनाए जाने की अटकलें लगाई जा रही हैं। पिछले बार राज्यसभा जाने से वंचित रहे आर के सिन्हा या उनके बेटे ऋतुराज के नाम की भी चर्चा है। एक चर्चा यह भी है कि राज्यसभा में भी भाजपा किसी नए चेहरे को भेज कर फिर से चौंका सकती है।

एक चर्चा रामविलास पासवान की पत्नी रीना पासवान के नाम की भी है। भाजपा के भीतर के भी कुछ लोग चाहते हैं कि रामविलास पासवान की सीट पर उनकी पत्नी या चिराग पासवान की पसंद का कोई व्यक्ति जाए मगर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के रहते ऐसा संभव नहीं दिख रहा है। विधानसभा चुनाव में चिराग लगातार मुख्यमंत्री को निशाना बनाते रहे हैं। इसलिए जनता दल यू कदापि लोजपा से जुड़े किसी नेता को इस बार राज्यसभा का उम्मीदवार नहीं होने देगा।

Dr Rishikesh

Editor - Bharat Varta (National Monthly Magazine & Web Media Network)

Recent Posts

टीएमसी के 19 सांसद हुए बागी

Bharat varta Desk टीएमसी में चल रही कलह के बीच अब एक लिस्ट सामने आई… Read More

3 days ago

पटना हाईकोर्ट के 7 नए न्यायाधीश

Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट में न्यायाधीशों की कमी दूर करने की दिशा में… Read More

3 days ago

प्रधानमंत्री के 12 साल: देश भर में हुई पूजा-अर्चना

Bharat varta Desk केंद्र में मोदी सरकार के 12 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के… Read More

3 days ago

बिहार में जेडीयू ने तय किए एमएलसी उम्मीदवार

Bharat varta Desk जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव के लिए… Read More

1 week ago

दिल्ली के रेस्टोरेंट में आग, 20 लोगों की मौत

Bharat varta Desk दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल फ्लॉरिस स्टे के एक रेस्टोरेंट में… Read More

2 weeks ago

गीतिका पांडेय पूर्व रेलवे की जीएम नियुक्त

Bharat varta Desk सुश्री गीतिका पांडेय (IRAS अधिकारी) को पूर्व रेलवे (Eastern Railway), कोलकाता का… Read More

2 weeks ago