बड़ी खबर

राज्यपाल से मिले कांग्रेस नेता ललन कुमार और सभापति चंद्रहास चौपाल, 220 करोड़ी सड़क की जांच की मांग


Bharat varta desk:
220 करोड़ी स्टेट हाईवे निर्माण में घोटाले का मामला तूल पकड़ता जा रहा है।बिहार युवा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष संग
विधानसभा के शून्य काल के सभापति चन्द्रहास चौपाल के नेतृत्व में महागठबंधन दल के नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल आज राजभवन पहुंचा। राज्यपाल को ज्ञापन सौंपकर सड़क घोटाले के बारे में पूरी जानकारी दी। दोनों नेताओं ने राज्यपाल को बताया कि अगस्त में मुख्यमंत्री द्वारा उद्घाटित इस सड़क की हालत जर्जर हो गई है। उन्होंने सड़क के घटिया निर्माण की जांच कराने की मांग राज्यपाल से की। इसके साथ ही यह भी कहा कि जो ठेकेदार और इंजीनियर घपले में मालोमाल हुए हैं उनकी संपत्ति की विशेष आर्थिक अपराध इकाई से जांच कराई जाए। ललन कुमार ने बताया कि राज्यपाल ने उनकी बातों को गंभीरता से सुना है और इस पर कार्रवाई करने का भरोसा दिया है।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला‌ के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव खारिज

Bharat varta Desk ओम बिरला को स्पीकर पद से हटाने का प्रस्ताव बुधवार को लोकसभा… Read More

24 hours ago

न्यूजीलैंड को हराकर भारत तीसरी बार बना t20 वर्ल्ड कप का चैंपियन

Bharat varta Desk अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप के… Read More

4 days ago

निशांत जनता दल यू में शामिल

Bharat varta Desk आज बिहार की राजधानी पटना में नए सियासी युग की शुरुआत हो… Read More

4 days ago

नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की की धमाकेदार जीत, केपी शर्मा ओली का सुपड़ा साफ

Bharat varta Desk नेपाल में गुरुवार को हुए राष्ट्रीय चुनाव के बाद वोटों की गिनती… Read More

5 days ago

निशांत 8 मार्च को ज्वाइन करेंगे जदयू

Bharat varta Desk बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर जेडीयू की बैठक संपन्न… Read More

6 days ago

यूपीएससी का रिजल्ट आया, अनुज अग्निहोत्री टॉपर

Bharat varta Desk संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2025 का… Read More

6 days ago