राज्य विशेष

राज्यपाल ने लोगों से कोरोना बचाव के लिए आग्रह किया, टीकाकरण में ज्यादा से ज्यादा भाग लें

रांची, भारत वार्ता संवाददाता: राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने एक बार पुनः पूरे देश में हो रहे कोरोना के प्रसार पर चिंता व्यक्त करते हुए लोगों से मास्क एवं सोशल डिस्टेंसिग अपनाने का आग्रह किया है. देश मे पूरे युद्ध स्तर पर कोरोना टीकाकरण का कार्य चल रहा है, लेकिन हमें सतर्कता भी बरतनी होगी. उन्होंने सभी व्यापारियों, दुकानदारों से स्वयं मास्क पहनने के साथ ग्राहकों को भी मास्क पहनने तथा सोशल डिस्टेंसिग का पालन सुनिश्चित करने हेतु कहा है. उन्होंने राज्य के नागरिकों से कहा कि जिस प्रकार आप सभी ने अनुशासन का पालन करते हुए कोरोना को शुरुआती दौर में हराने का कार्य किया है, वैसा ही एक बार पुनः आप सभी व्यवहार अपनायें. घर के बाहर मास्क का उपयोग करें, सोशल डिस्टेंसिग को अपनाएं. उन्होंने कहा कि बीमार होने पर कोराना जाँच भी शीघ्र करायें ताकि प्रारम्भिक दौर में ही उपचार हो सके. उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति अनमोल है, प्रत्येक के जीवन की रक्षा हो, हम चाहते हैं. आप सभी के संकल्प से कोरोना पर विजय पाया जाया जा सकता है, आप दवाई के साथ कड़ाई का भी पालन करें.

Kumar Gaurav

Recent Posts

पीएम आवास के सामने धरने पर बैठे राहुल और प्रियंका

Bharat varta Desk राजधानी दिल्ली के जंतर मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर मंगलवार… Read More

11 hours ago

राम मंदिर चढ़ावा चोरी में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश-सरकार दोबारा एसआईटी बनाए

Bharat varta Desk राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा आदेश दिया… Read More

1 day ago

त्रिपुरा के डीजीपी की मौत, सुसाइड की आंशका

Bharat varta Desk त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनकड़ आज राज्य पुलिस मुख्यालय में मृत पाए… Read More

2 days ago

थाईलैंड में आग लगने से 27 लोगों की मौत

Bharat varta Desk थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में सोमवार (13 जुलाई) की सुबह भीषण हादसा… Read More

1 week ago

वियतनाम में नाव पलटी, 15 भारतीय पर्यटकों की मौत

Bharat varta Desk वियतनाम के फू क्वोक द्वीप के पास शनिवार को भारतीय पर्यटकों को… Read More

1 week ago

बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी अमित कुमार एसपीजी के डायरेक्टर बनेंगे

Bharat varta Desk बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी अमित कुमार अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की… Read More

3 weeks ago