राज्य विशेष

राज्यपाल ने नियुक्त किये बिहार के 6 विश्वविद्यालयों में नए कुलपति, पीयू में प्रो0 गिरीश चौधरी एवं टीएमबीयू में प्रो0 नीलिमा गुप्ता नए कुलपति

पटना से ऋषिकेश नारायण सिंह।
बिहार के राज्यपाल – सह – कुलाधिपति फागू चौहान ने प्रदेश के 6 विश्वविद्यालयों में नए कुलपतियों की नियुक्ति की है। इस बाबत राजभवन सचिवालय से अधिसूचना जारी कर दी गई है।
अधिसूचना के मुताबिक प्रो0 गिरीश कुमार चौधरी को पटना विश्वविद्यालय, पटना का कुलपति बनाया गया है। प्रो0 चौधरी वर्त्तमान में पाटलिपुत्र विश्विद्यालय में प्रति-कुलपति के पद पर थे। प्रो0 नीलिमा गुप्ता को तिलकामांझी भागलपुर विश्विद्यालय का कुलपति नियुक्त किया गया है। प्रो0 नीलिमा वर्तमान में छत्रपति शाहू विश्वविद्यालय, कानपुर, उत्तर प्रदेश में कुलपति के पद पर हैं। प्रो0 राम किशोर प्रसाद रमन को मधेपुरा स्थित बीएन मंडल यूनिवर्सिटी में कुलपति नियुक्त किया गया है। प्रोो0 शशि नाथ झा को दरभंगा स्थित कामेश्वर सिंह संस्कृत विश्वविद्यालय का कुलपति नियुक्त किया गया है। प्रो0 सुरेंद्र प्रताप सिंह को मिथिला विश्वविद्यालय का नया कुलपति नियुक्त किया गया है।
सभी कुलपतियों की नियुक्ति विश्वविद्यालय में कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से तीन वर्ष की अवधि के लिए की गई है।

डॉ सुरेंद्र

Recent Posts

झारखंड में IAS-IPS अधिकारी बदले

Bharat varta Desk कार्मिक विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार विभिन्न मंत्रालयों, निदेशालयों,… Read More

20 hours ago

सम्राट चौधरी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, विजय चौधरी और बिजेंद्र यादव बने उपमुख्यमंत्री

Bharat varta Desk सम्राट चौधरी ने बिहार के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले… Read More

4 days ago

विधायक दल के नेता चुने गए सम्राट चौधरी, कल बनेंगे सीएम

Bharat varta Desk बिहार के अगले सीएम सम्राट चौधरी होंगे. बीजेपी विधायक दल की बैठक… Read More

5 days ago

नीतीश की पारी खत्म, अब शुरू होगी सम्राट की पारी

Bharat varta Desk बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर आज बड़ा दिन है.… Read More

5 days ago

बिहार को जल्द मिलेगा नया सीएम, विधायक दल का नेता चुनने के लिए शिवराज केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त

Bharat varta Desk बिहार को इस हफ्ते नया सीएम मिल जाएगा. नीतीश कुमार के इस्तीफे… Read More

7 days ago