
Bharat varta desk: मेघालय के राज्यपाल और भाजपा नेता सत्यपाल मलिक ने अपनी ही सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। सत्यपाल मलिक ने चुनौती देते हुए कहा है कि मैंने कुछ गलत नहीं किया इसलिए बेधड़क बोलता हूं। वरना अब तक छापे पर चुके होते। अपनी ही सरकार को निशाने पर लेने के साथ ही उन्होंने रिलायंस ग्रुप के चेयरमैन मुकेश अंबानी के ऊपर भी कथित तौर में एक घपले में शामिल होने का आरोप लगाया। हालांकि इस दौरान उन्होंने भ्रष्टाचार रोकने के एक फैसले को लेकर पीएम मोदी की तारीफ भी की। किसानों के मुद्दे को लेकर अपनी ही सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल चुके मेघालय के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने कहा कि अगर मैं कश्मीर में कुछ कर लेता तो मेरे घर आज से पहले ही ईडी पहुंच जाती। इनकम टैक्स वाले पहुंच जाते हैं। आज मैं सीना ठोक कर कह सकता हूं कि प्रधानमंत्री के पास सारी संस्थाएं हैं, सब कुछ है। मेरी सारी जांच करा ले। मैं इसी तरह बेधड़क रहूंगा क्योंकि मेरे पास कुछ नहीं है।
Bharat varta Desk पूर्व मुखमंत्री नीतीश कुमार के करीबी रहे बिहार सरकार के महाधिवक्ता (एडवोकेट… Read More
Bharat varta Desk टीएमसी में चल रही कलह के बीच अब एक लिस्ट सामने आई… Read More
Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट में न्यायाधीशों की कमी दूर करने की दिशा में… Read More
Bharat varta Desk केंद्र में मोदी सरकार के 12 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के… Read More
Bharat varta Desk जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव के लिए… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल फ्लॉरिस स्टे के एक रेस्टोरेंट में… Read More