पॉलिटिक्स

राजस्थान, मध्य प्रदेश, तेलंगाना में सत्ता परिवर्तन की संभावना, छत्तीसगढ़ में कांटे की टक्कर

Bharat varta desk:

तेलंगाना में विधानसभा की 119 सीटों पर गुरुवार को मतदान हुआ. इसके पहले मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मिजोरम में विधानसभा चुनाव के लिए वोट डाले चुके हैं. अब पूरा देश में यही चर्चा का विषय है कि
पांच राज्यों में इस बार किसकी सरकार बनने जा रही है. कौन सरकार रहेगी और कौन जाएगी.
इस संबंध में अलग-अलग मीडिया संस्थानों और एजेंसियों के एग्जिट पोल सामने आ रहे हैं।
असली परिणाम तो 3 दिसंबर को सामने आएगा मगर अभी जो एग्जिट पोल के आंकड़े बताए जा रहे हैं उनके मुताबिक
मध्य प्रदेश और राजस्थान में सरकार बदलने की संभावना है. वहीं तेलंगाना और छत्तीसगढ़ में कांटे की टक्कर हो सकती है.
मध्य प्रदेश में बीजेपी की सरकार है. शिवराज सिंह चौहान मुख्यमंत्री हैं. एग्जिट पोल के मुताबिक, उनकी कुर्सी जा सकती है. राज्य में कांग्रेस का राज हो सकता है. उसे 111-121 सीटें मिल सकती हैं. वहीं, बीजेपी के खाते में 106-116 सीटें जा सकती हैं. अन्य को 0-6 सीटें मिल सकती हैं. बता दें कि मध्य प्रदेश में विधानसभा की 230 सीटें हैं. यहां पर सरकार बनाने के लिए किसी भी पार्टी के पास 116 सीटें होनी चाहिए.
राजस्थान में रिवाज कायम
राजस्थान में हर 5 साल में सरकार बदलती है और लगता है इस बार भी वैसा ही होगा. एग्जिट पोल के मुताबिक, राजस्थान में अशोक गहलोत की कुर्सी जा सकती है. यहां पर कांग्रेस को 90-100, बीजेपी को 100-110 सीटें मिल सकती हैं. अन्य को 5-15 सीटें मिल सकती हैं.

छत्तीसगढ़ में कांटे की लड़ाई

छत्तीसगढ़ में विधानसभा की 90 सीटें हैं. यहां पर बीजेपी और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर है. बीजेपी को 35-45 और कांग्रेस 40-50 सीटें मिल सकती हैं. अन्य के खाते में 0-3 सीटें जा सकती हैं.

तेलंगाना में भी परिवर्तन की संभावना

एग्जिट पोल के मुताबिक तेलंगाना में के चंद्रशेखर राव की कुर्सी जा सकती है. उनकी पार्टी BRS को 48-58, कांग्रेस को 49-59 और बीजेपी को 5-10 सीटें मिल सकती हैं. ओवैसी की पार्टी AIMIM को 6-8 सीटें मिलने की संभावना है जिसकी सरकार बनाने में निर्णायक भूमिका हो सकती है।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

प्रो. सरोज शर्मा रांची विश्वविद्यालय की कुलपति नियुक्त

Bharat varta Desk 10 अप्रैल 2026 को झारखंड के राज्यपाल-सह-कुलाधिपति संतोष कुमार गंगवार ने दिल्ली के… Read More

21 hours ago

सरोज शर्मा रांची विश्वविद्यालय की नई कुलपति नियुक्त

Bharat varta Desk 10 अप्रैल 2026 को झारखंड के राज्यपाल-सह-कुलाधिपति संतोष कुमार गंगवार ने दिल्ली के… Read More

21 hours ago

नीतीश कुमार ने राज्यसभा की सदस्यता ली

Bharat varta Desk बिहार की सियासत के लिए आज का दिन एक बड़े और ऐतिहासिक… Read More

1 day ago

हरिवंश को राष्ट्रपति ने राज्यसभा सदस्य नामित किया

Bharat varta Desk राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू  ने हरिवंश नारायण सिंह को राज्यसभा का नामित सदस्य नियुक्त किया… Read More

1 day ago

तीन राज्यों में हो रही वोटिंग

Bharat varta Desk आज देश के तीन राज्यों असम, केरलम और पुडुचेरी में कुल 296… Read More

2 days ago

9 पुलिसकर्मियों को फांसी

Bharat varta Desk तमिलनाडु के सथानकुलम में 2020 में बाप-बेटे (पी. जयराज और जे. बेनिक्स)… Read More

4 days ago