
Bharat varta desk: कभी बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव ने बिहार की सड़कों को हेमा मालिनी के गाल जैसा बनाने की घोषणा की तो काफी विवाद हुआ था। अब इससे एक कदम आगे बढ़ते हुए राजस्थान सैनिक कल्याण मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा ने कहा कि वे अपने राज्य की सड़कें कैटरीना कैफ के गाल जैसे खूबसूरत बनाएंगे। हेमा मालिनी तो अब बड़ी हो गई है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बताया जाता है कि मंगलवार को राजस्थान के झुंझनू में आयोजित एक कार्यक्रम में मंत्री ने कहा कि सड़कें बननी चाहिए हेमा मालिनी के गाल जैसी, लेकिन बाद में मंत्री ने यह कहा कि हेमा मालिनी तो अब बूढी हो गई है। लोगों से पूछा कि आजकल कौन अभिनेत्री है। लोगों ने कहा कटरीना कैफ, तब उन्होंने पीडब्ल्यूडी के अधीक्षण अभियंता से कहा कि सुनो एसई साहब सड़कें कैटरीना कैफ के गालों जैसी बननी चाहिए।
Bharat varta Desk JEE मेन 2026 सेशन-1 के रिजल्ट में दिल्ली (NCT) के श्रेयस मिश्रा… Read More
Bharat varta Desk भारत ने पाकिस्तान को 61 रन से हरा दिया। रविवार को टी20… Read More
Bharat varta Desk पटना में शुक्रवार को पूर्व आईपीएस अमिताभ दास के आवास पर पुलिस… Read More
Bharat varta Desk सुरक्षित यात्रा के लिए रेल सुरक्षा बल तिरुचि रेल मंडल में अनोखा… Read More
Bharat varta Desk पप्पू यादव को 31 साल पुराने में मंगलवार को जमानत को मिल… Read More
Bharat varta Desk लोकसभा में विपक्ष ने स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ Rule 94(c) के… Read More