
Oplus_131072
Bharat varta Desk
ईडी ने आरजेडी विधायक आलोक मेहता के 19 ठिकानों पर छापेमारी की है। यह कार्रवाई बैंक लोन घोटाले से जुड़े एक मामले में की गई है। मामला वैशाली कोऑपरेटिव बैंक से संबंधित बताया जा रहा है, जिसमें करोड़ों रुपये के लेन-देन की जांच की जा रही है। सूत्रों के अनुसार, यह छापेमारी वित्तीय अनियमितताओं और धोखाधड़ी के आरोपों के तहत की गई है। मामले में और भी खुलासे होने की संभावना है। राजद विधायक के बिहार, दिल्ली और उत्तर प्रदेश के 19 ठिकानों पर ईडी की रेड जारी है।
मिली जानकारी के अनुसार RJD के पूर्व मंत्री आलोक कुमार मेहता के 19 ठिकानों पर ED की छापेमारी जारी है। पटना और हाजीपुर में 9 कोलकाता में 5 वाराणसी 4 और दिल्ली में 1 ठिकाना पर यह छापेमारी चल रही है। पटना में राजद विधायक के सरकारी और निजी आवास पर हो रेड जारी है। बताया जा रहा है कि वैशाली शहरी विकास सहकारिता बैंक में हुई 85 करोड़ रुपए की घपलेबाजी मामले में यह कार्रवाई हो रही। RBI की रिपोर्ट के बाद हाजीपुर में 3 FIR दर्ज हुई थी।
Bharat varta Desk ओम बिरला को स्पीकर पद से हटाने का प्रस्ताव बुधवार को लोकसभा… Read More
Bharat varta Desk अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप के… Read More
Bharat varta Desk आज बिहार की राजधानी पटना में नए सियासी युग की शुरुआत हो… Read More
Bharat varta Desk नेपाल में गुरुवार को हुए राष्ट्रीय चुनाव के बाद वोटों की गिनती… Read More
Bharat varta Desk बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर जेडीयू की बैठक संपन्न… Read More
Bharat varta Desk संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2025 का… Read More