रांची सरना कोड के लिए आदिवासी संगठनों ने किया चक्का जाम

रांची संवाददाता: केंद्रीय सरना समिति, अखिल भारतीय आदिवासी विकास परिषद एवं आदिवासी सेंगेल अभियान के तत्वधान में सरना कोड की मांग को लेकर अनगड़ा रेलवे स्टेशन में रेल रोड चक्का जाम किया गया।
केंद्रीय सरना समिति के केंद्रीय अध्यक्ष फूलचंद तिर्की ने कहा कि वर्षों से आदिवासी अपनी पहचान और अधिकार के लिए सरना धर्म कोड के लिए संघर्ष कर रहे हैं .इसके परिणाम स्वरूप झारखंड सरकार द्वारा विशेष सत्र बुलाकर सरना आदिवासी धर्म कोड संकल्प पत्र विधानसभा से पारित कर केंद्र सरकार को भेजने का काम किया। सरकार को 30 नवंबर तक सरना कोड मांग को लेकर अल्टीमेटम दिया गया था। परंतु केंद्र की सरकार ने सरना कोड पर किसी तरह की पहल नहीं किया.ना ही आदिवासी संगठनों के साथ बातचीत किया.
इसलिए आदिवासी समाज ने पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत 6 दिसंबर को चक्का जाम किया। ताकि केंद्र सरकार आदिवासियों के संवैधानिक मांग सरना कोड पर विचार करें। आंदोलन के दौरान
अखिल भारतीय आदिवासी विकास परिषद के अध्यक्ष सत्यनारायण लकड़ा केंद्रीय सरना समिति के महासचिव संजय तिर्की, केंद्रीय सरना समिति के उपाध्यक्ष प्रशांत टोप्पो, सूरज तिग्गा, महिला शाखा अध्यक्ष नीरा टोप्पो, विनय उरांव अमर तिर्की, ज्योत्सना भगत, सोनी हेमरोम, सीमा बान्डो, कंचन उरांव, सुखवारो उरांव, केंद्रीय सरना समिति के केंद्रीय सदस्य प्रमोद एक्का अन्य गांव के ग्रामीण उपस्थित थे।

डॉ सुरेंद्र

Recent Posts

Ex Deputy CM और DMK नेता उदयनिधि स्टालिन गिरफ्तार

Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More

1 month ago

प्रहलाद जोशी देश के नए शिक्षा मंत्री

Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More

2 months ago

सीजेपी ने छात्र आंदोलन खत्म करने का किया ऐलान

Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा

Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More

2 months ago

NTA के 47 कर्मचारी बर्खास्त

Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More

2 months ago

केंद्र सरकार ने उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी को हटाया, एनटीए प्रमुख प्रदीप जोशी कब हटेंगे?

Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More

2 months ago