रांची संवाददाता: रांची वीमेंस कॉलेज, रांची से सीबीआइ ने एक प्रोफेसर को हिरासत में लिया है। मामला व्याख्याता नियुक्ति घोटाले से जुड़ा है। इसकी जांच के लिए सीबीआइ मंगलवार को वीमेंस कॉलेज पहुंची।
सीबीआइ ने एक प्रोफेसर ममता केरकेट्टा को हिरासत में लिया है। ममता इंग्लिश की शिक्षिका हैं। इसकी नियुक्ति 2008 में हुई थी। सीबीआइ ने पूर्व में आरोप पत्र दाखिल किया था। सीबीआइ के आरोप पत्र पर हाई कोर्ट ने संज्ञान लिया था।
सीबीआइ ने आरोप पत्र में लिखा था कि जेपीएससी के तत्कालीन अध्यक्ष दिलीप कुमार प्रसाद ने व्याख्याता नियुक्ति से संबंधित मेरिट लिस्ट तैयार करने की जिम्मेदारी निजी एजेंसी ग्लोबल इंफॉर्मेटिक्स को दी थी। इसके बाद ही मेरिट लिस्ट में छेड़छाड़ करते हुए कई अयोग्य अभ्यर्थियों को उत्तीर्ण करा दिया गया। मेरिट लिस्ट जेपीएससी की तत्कालीन सचिव सह परीक्षा नियंत्रक एलिस उषा रानी के पास थी। 29 मार्च 2007 को दिलीप प्रसाद ने एलिस उषा रानी को मेरिट लिस्ट का चार्ट एजेंसी को देने का निर्देश दिया था।
Bharat varta Desk हाईकोर्ट के जस्टिस यशवंत वर्मा के घर से 15 करोड़ कैश मिलने… Read More
Bharat varta Desk बिहार सरकार ने आईपीएस अधिकारी नैयर हसनैन खान को एक बार फिर… Read More
Bharat varta Desk भारतीय ज्ञानपीठ द्वारा जारी एक बयान में बताया गया है कि श्री… Read More
कलाकारों ने एक सुर में कहा, फूहड़ गानों से दूषित हो रहा समाज, इनपर लगाम… Read More
Bharat varta Desk छत्तीसगढ़ के बस्तर क्षेत्र में सुरक्षा बलों ने गुरुवार को दो अलग-अलग… Read More
Bharat varta Desk केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय के भांजे की गोली लगने से गुरुवार (20… Read More