राज्य विशेष

रांची: मैट्रिक व इंटर के टॉपर्स को शिक्षा मंत्री ने अल्टो कार देकर किया पुरस्कृत

 रांची। झारखंड के मैट्रिक व इंटर के टॉपर को आज झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो, शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो और जैक अध्यक्ष डॉ अरविंद प्रसाद सिंह ने राजधानी रांची के विधानसभा परिसर में आयोजित कार्यक्रम में मैट्रिक व इंटर के टॉपरों को ऑल्टो कार की चाबी सौंपकर पुरस्कृत किया. मैट्रिक में नेतरहाट आवासीय विद्यालय के मनीष कुमार एवं इंटरमीडिएट की परीक्षा में गिरिडीह के अमित कुमार ने टॉप किया था.शिक्षा मंत्री जगनाथ महतो ने रिजल्ट जारी होने के साथ ही ये घोषणा की थी. हाल के दिनों में उन्होंने कहा था कि विनोद बिहारी महतो की जयंती के मौके पर टॉपरों को सम्मानित किया जायेगा.टॉपरों को कार देने के बाद शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ने कहा कि वे अगले साल से टॉपरों की पढ़ाई का पूरा खर्च वहन करेंगे।रिजल्ट जारी होने के साथ ही शिक्षा मंत्री ने घोषणा की थी कि वे मैट्रिक व इंटर के टॉपरों को ऑल्टो कार देकर पुरस्कृत करेंगे. अपनी घोषणा के मुताबिक आज विधानसभा परिसर में उन्होंने टॉपरों को सम्मानित किया. झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने ट्वीट कर तस्वीरें साझा की हैं. उन्होंने कहा है कि इससे विद्यार्थियों में सकारात्मक ऊर्जा विकसित होगी.जैक बोर्ड 2020 की मैट्रिक की परीक्षा का टॉपर छात्र मनीष कटियार साहिबगंज के तीनपहाड़ थाना क्षेत्र के दरलाघाट का रहने वाला है। मनीष नेतरहाट स्‍कूल का छात्र है।उसने 2020 की जैक बोर्ड की परीक्षा में 490 अंक प्राप्‍त किया है। मनीष कुमार कटियार गरीब परिवार से आता है। 2020 की इंटर की परीक्षा में ओवर ऑल टॉप किया छात्र अमित कुमार गिरिडीह के सरिया का रहने वाला है। उसने इंटर साइंस में 457 अंक प्राप्‍त किया है। अमित मैट्रिक में भी स्टेट टॉपर था। अमित के पिता बैट्री मरम्मत का काम करते हैं।

Kumar Gaurav

Recent Posts

नीतीश कुमार ने राज्यसभा की सदस्यता ली

Bharat varta Desk बिहार की सियासत के लिए आज का दिन एक बड़े और ऐतिहासिक… Read More

3 hours ago

हरिवंश को राष्ट्रपति ने राज्यसभा सदस्य नामित किया

Bharat varta Desk राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू  ने हरिवंश नारायण सिंह को राज्यसभा का नामित सदस्य नियुक्त किया… Read More

6 hours ago

तीन राज्यों में हो रही वोटिंग

Bharat varta Desk आज देश के तीन राज्यों असम, केरलम और पुडुचेरी में कुल 296… Read More

1 day ago

9 पुलिसकर्मियों को फांसी

Bharat varta Desk तमिलनाडु के सथानकुलम में 2020 में बाप-बेटे (पी. जयराज और जे. बेनिक्स)… Read More

3 days ago

उपमुख्यमंत्री के ‘इलाज’ बयान ने बढ़ाई तकरार, राजस्व अधिकारी अड़े

पटना : बिहार राजस्व सेवा संयुक्त महासंघ के अंतर्गत बिरसा एवं बिरसा यूनाइटेड संयुक्त संघर्ष… Read More

1 week ago