
Bharat varta desk:
रांची में सामाजिक कार्यकर्ताओं की ओर से नशा मुक्ति अभियान के तहत एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर कार्यक्रम के संयोजक समाजसेवी डॉ असलम परवेज ने कहा कि आने वाले दिनों में नशा के कारोबारियों पर हर तरह से नकेल कसा जाएगा । रांची के सिटी एसपी ने कहा कि इस कार्यक्रम में सभी समाजसेवियों ने अपने अपने सुझाव दिए इनसे हमें अपेक्षा है कि आप नशा से संबंधित कोई भी सूचना गुप्त रूप से हमें दें। पुलिस इस पर कड़ी कार्रवाई करेगी। नशा मुक्ति सिर्फ पुलिस का नहीं हम सभी की जिम्मेदारी है तभी रांची शहर नशा मुक्त हो पाएगा। इस मौके पर बोलते हुए रांची के ट्रैफिक एसपी हरीश जमा ने कहा कि इस गोष्टी से निकलकर जो बातें आई है उसे आगे लेकर जाने की जरूरत है। प्रत्येक घर की यह जिम्मेदारी बनती है इसके सदस्य नशा करने वाले और नशा बेचने वालों पर नजर रखें और पुलिस को सूचना दें । मौके पर जय सिंह यादव, अकील उर रहमान ,पप्पू गद्दी, मंजर इमाम , एस अली, अजीत सिंह, फिरोज, राशिद हुसैन ,गुलाम अली सहित कई लोग मौजूद थे।
Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More
Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More
Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More
Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More
Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More